
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मैच।
PAK vs NZ T20 WC 2026 Super-8 Match Live Score And Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो रही है। दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन बेहतर ही देखने को मिला था, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही 4 मैचों में से 3-3 मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी। अब सुपर-8 में इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। वहीं न्यूजीलैंड टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव का ऐलान किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले भारत में खेले थे, ऐसे में उनके लिए श्रीलंकाई परिस्थितियों में खुद को ढालना और इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है। वहीं इस मुकाबले में बारिश का खलल पड़ने की भी उम्मीद जताई गई है।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान – साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।
दोनों टीमों का ऐसा रहा है टी20 में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो अब तक दोनों के बीच में कुल 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 23 मैचों को जहां न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया है, तो वहीं 24 मुकाबलों को पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब रही है। वहीं इसके अलावा 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 5 को पाकिस्तानी टीम अपने नाम करने में कामयाब रही तो वहीं 2 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीता है।
