जयपुर की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हुए चीन के राजदूत, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ


Xu Feihong Jaipur visit, Chinese Ambassador in India- India TV Hindi
Image Source : X.COM/CHINA_AMB_INDIA
भारत में चीन के राजदूत शु फेइहोंग।

Xu Feihong Jaipur Visit​: भारत में चीन के राजदूत शु फेइहोंग ने जयपुर शहर का दौरा किया और कहा कि वह इसकी खूबसूरती से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए हैं। उन्होंने जयपुर को भारत की चमकदार संस्कृति और शानदार वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण बताया। राजदूत शु फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत की चमकदार संस्कृति और खूबसूरत वास्तुकला से ऐसे कई पल आते हैं जब मैं मंत्रमुग्ध हो जाता हूं, और जयपुर निश्चित रूप से उनमें से एक है।’ उनके इस दौरे को भारत और चीन के बीच पर्यटन बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

फ्लाइट सेवा बहाली से रिश्तों में आई एक नई ऊर्जा

बता दें कि राजदूत का जयपुर दौरा दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा लगता है। इससे पहले, 1 फरवरी को भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों की बहाली हुई थी, जो दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा लेकर आई है। ANI की खबर के मुताबिक, भारत के शंघाई में वाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एयर इंडिया की शंघाई-नई दिल्ली सीधी उड़ान सेवा की बहाली का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह उड़ान सेवा लगभग 6 साल बाद शुरू हुई है। 2020 की शुरुआत में सेवाएं बंद हो गई थीं।

शंघाई से दिल्ली के लिए 6 साल बाद आई पहली फ्लाइट

करीब 6 साल बाद पहली उड़ान शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 230 से ज्यादा यात्री बोइंग 787 विमान में सवार थे। वाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने इस मौके पर कहा, ‘शंघाई और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानों की बहाली भारत-चीन संबंधों में नई गति का एक ठोस प्रमाण है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है, खासकर भारत और पूर्वी चीन के बीच। हमें खुशी है कि एयर इंडिया ने यह महत्वपूर्ण कड़ी फिर से जोड़ी है।’ एयर इंडिया अब इस रूट पर हफ्ते में 4 उड़ानें संचालित करेगी। इसमें आधुनिक केबिन और बेहतर सुविधाओं वाले बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल होगा।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *