
कैसे करें पेट की सफाई?
अगर सुबह-सुबह उठते ही पेट साफ नहीं हो पाता है, तो पूरे दिन असहजता महसूस होती रहती है। हर रोज सुबह पेट साफ होना सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको बस अपने डेली रूटीन में एक छोटे से काम को शामिल करना है और यकीन मानिए आपकी गट हेल्थ काफी हद तक सुधर जाएगी। एक हफ्ते तक हर रोज इस बेहद आसान काम को कीजिए और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
रोज सुबह पिएं गुनगुना पानी- आपको हर रोज सुबह-सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना है। आयुर्वेद के मुताबिक ये एक छोटा सा काम न केवल आपकी गट हेल्थ के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और पानी पीने के तुरंत बाद बाथरूम में जाकर बैठ जाएं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत पेट साफ करने में कारगर साबित हो सकती है। कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग को कम करने के लिए भी इस आदत को फॉलो किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गुनगुना पानी पीने से आंतों को सक्रिय रखा जा सकता है और पेट में जमी गंदगी को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।
गौर करने वाली बात- बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। हो सकता है कि शुरुआत के कुछ दिनों में आपका पेट ठीक से साफ न हो पाए लेकिन जब आप हर रोज गुनगुना पानी पीने के बाद बाथरूम में जाकर बैठेंगे तो थोड़े दिनों के बाद खुद-ब-खुद आपका पेट साफ होने लग जाएगा। ध्यान रहे कि आपको पानी को ज्यादा गर्म नहीं करना है, सिर्फ गुनगुना करके ही पीना है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
