पाना चाहती हैं नेचुरल ग्लो, तो चेहरे पर लगाएं बेसन फेस पैक, पार्लर जाने की झंझट होगी खत्म


बेसन फेस पैक लगाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
बेसन फेस पैक लगाने के फायदे

सर्दियां खत्म होने वाली है, ऐसे में बदलते मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। ठंडी हवाओं की वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो रही है। इसकी वजह से चेहरे की चमक भी कम होने लगी है। ऐसे में चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होते हैं जो स्किन को डैमेज कर देती है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स से चेहरे पर नेचुरल ग्लो नहीं आ पाता है। ऐसे में बेसन का इस्तेमाल कर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकते हैं। स्किन केयर में बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। दादी-नानी उबटन के तौर पर इसका इस्तेमाल करती थीं। ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह बेसन का कर सकते हैं इस्तेमाल। 

बेसन और दही

यह पैक टैनिंग हटाने और चेहरे को ठंडक देने के लिए सबसे अच्छा है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी लें और तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो दाग-धब्बे कम करता है।

बेसन और मलाई/दूध
अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, तो यह पैक उसे मॉइश्चराइज़ करेगा। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध की मलाई या कच्चा दूध, आधा चम्मच शहद। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने से पहले ही करीब 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। मलाई और शहद स्किन को अंदर से पोषण देते हैं।

बेसन और गुलाब जल
पार्टी या किसी फंक्शन में जाने से पहले यह क्विक पैक बहुत काम आता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, जरूरत के अनुसार गुलाब जल, 1 चम्मच नींबू का रस लें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा के pH लेवल को बैलेंस करता है और तुरंत ताजगी लाता है। 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *