SL vs ENG: सुपर-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को थमाई बड़ी हार


SL vs ENG- India TV Hindi
Image Source : PTI
इंग्लैंड क्रिकेट टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 के 42वें मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को आसानी से 51 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने 147 रन का टारगेट रखा था। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। इस टारगेट को श्रीलंका की टीम हासिल नहीं कर पाई। जिस वजह से उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लंका की टीम इस मैच में 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। टी20 इंटरनेशनल में यह श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार 12वीं जीत है।

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने लगाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सबसे पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। उनका खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। वह 14 बॉल पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद इंग्लैंड की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई जिस वजह से वह अंत में 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके। इंग्लैंड के लिए इस मैच में एकमात्र अर्धशतक फिल साल्ट के बल्ले से आया। उन्होंने 40 बॉल पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाए। उनके अलावा लोअर ऑर्डर में विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11 और जेमी ओवरटन ने 10 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में दुनिथ वेलालगे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

श्रीलंकाई बल्लेबाज नहीं खेल पाई बड़ी पारी

147 रन के जवाब में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने भी पारी का आगाज अच्छे अंदाज में नहीं किया। श्रीलंका ने भी सिर्फ 34 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। निसंका ने 9 रन, कामिल मिशारा ने 6, कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पवन रत्नायके बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज दुनिथ वेलालगे, कामिन्दु मेंडिस और दसुन शनाका 10 या उससे ज्यादा रन बना पाए। शनाका ने सबसे ज्यादा 24 बॉल पर 30 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बॉलिंग में विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को दो-दो सफलताएं मिली। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें 

भारत और साउथ अफ्रीका में से एक टीम को लगेगा झटका, थम जाएगा सिलसिला

संजू सैमसन को मिलेगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई पते की बात

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *