नए लॉन्च हुए तीन फोन की पहली सेल इस हफ्ते है शुरू, 7499 से 19,999 रुपये की रेंज में शानदार फोन चुनने का मौका


Smartphones- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
स्मार्टफोन्स

Smartphone Sale: स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए-नए लॉन्च आते जा रहे हैं और हर रेंज में नए स्मार्टफोन की आमद देखने को मिल रही है। इस समय बाजार में तीन ऐसे स्मार्टफोन हैं जो लो रेंज से लेकर मिड-बजट रेंज में आपको मिल सकते हैं और आपको इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होगा। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में इन तीन स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू होने वाली है। इन तीन फोन के बारे में यहां जानकर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी का फैसला कर लें।

Realme P4 Lite

Realme ने भारत में एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह रियलमी की नई P4 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फोन में 6,300mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 फरवरी से खरीदा जा सकता है। इसे Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

4GB RAM + 64GB – 9,999 रुपये

4GB RAM + 128GB – 11,999 रुपये

Realme P4 Lite के फीचर्स

रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें IP54 रेटिंग मिलता है, जो डस्ट और स्प्लैश प्रूफ है। रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। Realme P4 Lite में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6,300mAh की दमदार बैटरी और 15W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, 4G LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Infinix Note Edge 5G 

Infinix Note Edge 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की सेल 25 फवरी से शुरू होगी। यह 8GB + 128GB जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 8GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक कार्डहोल्डर्स 2000 रुपये तक की इंस्टेंट बैंक छूट का बेनेफिट उठा सकते हैं। इस तरह इसका बेस वेरिएंट आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। खरीदारों को खरीद की तारीख से छह महीने के भीतर एक बार स्क्रीन बदलने की सुविधा और खरीद की तारीख से एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।

Infinix Note Edge 5G के कलर्स

ये हैंडसेट तीन कलर्स में अवेलेबल होगा जिनके नाम Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green हैं। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और इंफिनिक्स इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। 

Infinix Note Edge 5G के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इंफिनिक्स नोट एज 5जी एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है और ये डुअल-सिम (नैनो + नैनो) वाला फोन होगा। इसमें तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सेफ्टी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इस हैंडसेट में 6.78 इंच का 1.5K LTPS 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रहा है। इंफिनिक्स नोट एज 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट, Mali-G610 जीपीयू, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी दिया गया है।

Lava Bold N2 

देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पिछले साल आए Bold N सीरीज का दूसरा मॉडल है। इस फोन को कंपनी ने 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। Lava Bold N2 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया है। फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड कर सकते हैं। वहीं, फोन की स्टोरज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की पहली सेल 27 फरवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित किया जाएगा। इसे दो कलर ऑप्शन- Indus Black और Siachin White में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 के फीचर्स

देसी ब्रांड के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। कंपनी ने फोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। स्कूल और कॉलेज के युवा इस फोन के जरिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल जैसी सुविधा ले सकते हैं।

इस बजट फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगा। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। Lava Bold N2 में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन खरीदने वालों को 1 साल तक फ्री होम सर्विस मुहैया करा रही है।

ये भी पढ़ें

OpenAI की एआई स्मार्ट स्पीकर लाने की योजना; कैमरा, फेस अनलॉक और एडवांस्ड फीचर्स से होगा लैस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *