जाम में फंसी दुल्हन, कार से उतर अनजान शख्स की एक्टिवा पर पहुंची वेडिंग वेन्यू; VIDEO वायरल


दुल्हन स्तुति शेठ- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
दुल्हन स्तुति शेठ

गुजरात के वडोदरा से सड़कों की बदहाली और ट्रैफिक जाम की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, शहर के आजवा रोड पर ट्रैफिक के भारी जाम में फंसी एक दुल्हन को समय पर विवाह स्थल पर पहुंचने के लिए कार छोड़कर एक अनजान राहगीर से लिफ्ट लेनी पड़ी। दुल्हन का टू-व्हीलर पर बैठकर शादी स्थल पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनजान व्यक्ति की एक्टिवा पर मांगी लिफ्ट

बताया जा रहा है कि वडोदरा की रहने वाली स्तुति शेठ की शादी का कार्यक्रम आजवा रोड स्थित एक पार्टी प्लॉट में रखा गया था। विवाह स्थल पहुंचने के लिए दुल्हन कार से जा रही थी। नगर निगम द्वारा शहर भर में विकास कार्यों को लेकर जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं और डायवर्जन लगाए गए हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।

सामान्य दिनों में यह दूरी महज 15 मिनट की होती है, लेकिन दुल्हन को ये दूरी तय करने में 45 मिनट लग गए। स्थिति को भांपते हुए भारी-भरकम लहंगे व गहने पहनी स्तुति अपनी कार से नीचे उतरीं और सड़क पर चल रहे एक अनजान व्यक्ति की एक्टिवा पर लिफ्ट मांगी।

जाम में फंसी रही दुल्हन, पहुंच गई बारात

इस बीच, दूल्हा अपनी बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुका था और सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। उधर, दुल्हन सड़क के बीचों-बीच ट्रैफिक से जूझ रही थी। आखिरकार, टू-व्हीलर की मदद से गलियों से निकलते हुए दुल्हन पार्टी प्लॉट पहुंची। स्कूटी पर सवार दुल्हन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवासकर)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: स्नूकर क्लब में 2 नाबालिगों ने 10वीं के छात्र को घेरा, 30 सेकेंड में 20 बार घोंपा चाकू; काट दी उंगलियां

सिंगापुर दौरे पर CM योगी, होटल के बाहर हुआ ग्रैंड वेलकम; देखें VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *