‘तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ…’, जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान


tejas fighter aircraft crash news- India TV Hindi
Image Source : PTI
तेजस के क्रैश होने की खबरों पर HAL का आया बयान।

भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के हादसे की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने इस हादसे की खबरों को लेकर बयान जारी कर दिया है। HAL ने साफ कर दिया है कि LCA तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ है। HAL ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है कि ये घटना जो कि विचाराधीन है, वह ग्राउंड पर एक मामूली तकनीकी समस्या थी, न कि हवाई दुर्घटना।

तेजस सबसे सुरक्षित विमान- HAL

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कथित LCA तेजस दुर्घटना पर हालिया मीडिया रिपोर्टों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है और साफ तौर पर कहा है कि तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। HAL ने अपने बयान में कहा है कि तेजस अपने दुनियाभर में अपने समकक्ष विमानों के मुकाबले सबसे अच्छे सुरक्षा रिकॉर्ड वाले विमानों में से एक है।

मामले की जांच जारी

हालिया मीडिया रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए है तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया है और बताया है कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान में हुई तकनीकी समस्या के बारे में गहन जांच की जा रही है। जल्द से जल्द और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए HAL भारतीय वायु सेना (IAF) के साथ नजदीकी समन्वय के साथ काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल के 8 गिरफ्तार आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पूछताछ में खुले कई राज

लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *