
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री
मथुरा: यूपी के चर्चित अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज वह वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और UGC के नए नियम से जुड़े विवाद को लेकर अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दे दिया था।
अलंकार ने मीडिया को क्या बताया?
अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए घोषणा की थी कि वह आज पहले बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को वृंदावन की पावन धरा से नई राजनीतिक पार्टी के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
अलंकार ने पार्टी के नाम को लेकर क्या कहा?
अलंकार के अनुसार यह पार्टी लंबे मंथन के बाद बनाई गई है और इसका नाम भगवान राम और भगवान कृष्ण के नामों के संगम से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा। (रिपोर्ट: मथुरा से विपिन सारस्वत)
कॉपी अपडेट हो रही है…
