गेंद जैसे फूले-फूले बनेंगे मालपुआ, होली पर जरूर बनाकर खाएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी


मालपुआ रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
मालपुआ रेसिपी

Perfect Malpua Recipe: होली का त्योहार मालपुआ के बिना अधूरा है। चाशनी में डूबे रसीले मालपुआ खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। खास बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती और न ही घंटों खडे़ रहकर इस डिश को तैयार करना पड़ता है। आप आसानी से घर में मालपुआ बना सकते हैं। हालांकि कुछ लोगें के मालपुआ फूले हुए नहीं बनते हैं। लेकिन आप हम आपके लिए जो रेसिपी लेकर आए हैं उससे आपके एक एक मालपुए एकदम गेंद जैसे फूले हुए बनेंगे। आप देखकर चक्कर में पड़ जाएंगे कि ये मालपुआ बन रहे हैं या पूरियां। फटाफट नोट कर लें मालपुआ की रेसिपी।

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

आपको इसके लिए 1/2 कप मैदा लेनी होगी। 1/4 कप सूजी, 1/4 कप चीनी, 2 चम्मच कद्दूकस किया नारियल, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच सौंफ, 3/4 कप दूध, फ्राई करने के लिए देसी घी।

मालपुआ की रेसिपी

पहला स्टेप- मालपुआ बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, नारियल पाउडर, सूजी, चीनी, सौंफ को थोड़ा कूटकर डाल दें। अब दूध डालते हुए एक बैटर तैयार कर लें। बैटर बहुत गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए। बैटर को 2 मिनट के लिए हाथ के अच्छी तरह से फेंट लें और ये एकदम पोरिंग बैटर होना चाहिए। इसे 10 मिनट के लिए इसे ढककर रख लें।

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें। अब चम्मच से बैटर को मिलाएं और मीडियम फ्लेम पर घी में 1 चमचा भरकर बैटर एक जगह पर ही डाल दें। बैटर डालते ही पूरी जितना फैल जाएगा। इसके ऊपर कलछी की मदद से घी डालते रहें। इससे मालपुआ एकदम गेंद जैसा फूल जाएगा।  

तीसरा स्टेप- इसी तरह सारे मालपुआ बनाकर तैयार कर लें। अब चाशनी बना लें और उसमें इलायची और केसर डालकर तैयार कर लें। फ्राई किए हुए मालपुआ को चाशनी  में डालें और इन्हें 5 मिनट तक ऐसे ही पड़ा रहने दें। अब पुए चाशनी से निकाल लें और इन्हें रबड़ी के साथ सर्व करें।

आप इन मालपुआ को ऐसे ही खा सकते हैं। मालपुआ फूले हुए बनने से इसके अंदर तक चाशनी चली जाएगी, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है। आप इस तरह मालपुआ बनाकर जरूर खाएं और इस बार होली पर अपने घर आए मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *