दिल्ली-राजस्थान में टेम्परेचर बढ़ने के आसार, झारखंड-बंगाल समेत 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पंजाब में घना कोहरा


राजस्थान की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
राजस्थान में ऊंट पर बैठकर जाते लोग

नई दिल्लीः जैसे-जैसे फरवरी खत्म हो रही है, देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में गर्मी की दस्तक के संकेत दिखने लगे हैं, जबकि दक्षिणी राज्यों में लो-प्रेशर सिस्टम के असर से लगातार बारिश हो रही है। इस बदलाव की वजह से तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव हो रहा है। 

देश के इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी की तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। 24 फरवरी को ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना में बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में में आज और कल बारिश की संभावना है। 26-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

देश के इन इलाकों में गर्मी की दस्तक

अगले सात दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में मिनिमम और मैक्सिमम टेम्परेचर दोनों में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, असम, मेघालय, ओडिशा में नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा 3-5°C रहा। 

मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़, ओडिशा में अधिकतम तापमान 34-37°C के बीच रहा। सेंट्रल इंडिया, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में 30-34°C रहा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में 25-30°C रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ज़्यादा टेम्परेचर 37.0°C कुरनूल (आंध्र प्रदेश) और मदुरै (तमिलनाडु) में देखा गया। 

घने कोहरे की चेतावनी 

24 फरवरी तक पंजाब में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा में भी सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *