गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल को किया लहूलुहान, जबरन UPI से ट्रांसफर करा लिए 30 हजार; पांच अरेस्ट


retired army colonel assaulted- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर हमला किया।

गुरुग्राम में एक रिटायर्ड कर्नल के साथ हुई मारपीट की घटना ने सबको चौंका दिया है। गुरुग्राम में बीच सड़क पर बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल से मारपीट की। उन्हें कार से खींच लिया और लात-घूंसों से हमला किया। बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल को अगवा करने की भी कोशिश की। जब रिटायर्ड कर्नल ने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई तो गुरुग्राम पुलिस ने थाना सेक्टर-50 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल घटना 21 फरवरी की रात की है, जब रिटायर्ड कर्नल अनिल यादव मेदांता अस्पताल से अपने बीमार पिता की देखभाल के बाद घर लौट रहे थे। सेक्टर 50 थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी  साथ चल रही गाड़ी से टकरा गई। कर्नल ने नुकसान का आकलन करने के लिए कार से उतरकर देखा, तभी दूसरी कार से 5-6 युवक उतरे और उन पर हमला कर दिया।

कार की विंडस्क्रीन, लाइट्स तोड़ी

हमलावरों ने कर्नल पर बीयर की बोतलों और मुक्कों से वार किया, उनकी कार की विंडस्क्रीन, लाइट्स आदि तोड़ दिए। उन्हें जबरन अपनी कार में धकेला और किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन वे कार चला नहीं सके और उनका प्लान फेल हो गया। इसके बाद, हमलावरों ने कर्नल से 30 हजार रुपये जबरन UPI से ट्रांसफर करा लिए। कर्नल रोहित देव ने एक्स पर कर्नल अनिल यादव के साथ हुई इस घटना का विवरण दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सेक्टर-50 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया के पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।

हमें पछतावा है, गलती हो गई- आरोपी

वहीं, पांचों आरोपियों का कहना है कि रिटायर्ड कर्नल ने पीछे से गाड़ी ठोकी और भागने की कोशिश की। आरोपी लड़कों ने बताया, ”कर्नल ने खुद हमारी गाड़ी सही कराने के लिए पैसे दिए और पुलिस को बुलाने के लिए भी मना किया। हमें पछतावा है, गलती हो गई, कर्नल से माफी मांग रहे है।”

आरोपियों के नाम-

इन आरोपियों की पहचान पंकज (उम्र-23 वर्ष) निवासी निगाणीवास जिला रेवाड़ी

विकास (उम्र-21 वर्ष) निवासी बगथला रेवाड़ी

निखिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी मसानी रेवाड़ी

साहिल (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्रगढ़

अंकित कुमार (उम्र-22 वर्ष) निवासी खेड़ी तलवाना जिला महेंद्र के रूप में हुई है।

शादी में शामिल होने आए थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी 21 फरवरी को बादशाहपुर में शादी में आए थे। आरोपी पंकज,साहिल व अंकित निप्पोन कंपनी रेवाड़ी में काम करते हैं। विकास बीए सेकंड ईयर और निखिल बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

रेलवे ट्रैक पर मिले अधेड़ और किशोरी के क्षत-विक्षत शव, आधे घंटे थमी रहीं तेजस और गोमती एक्सप्रेस

Lucknow Murder Case: हत्या के बाद बहन के सामने अक्षत ने पिता के शव को टुकड़ों में काटा था, बड़ा खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *