
जियो आईकू डैशकैम
Reliance Jio ने सस्ते में डैशकैम लॉन्च किया है। यह डैशकैम GPS समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। जियो का यह डैशकैम Jio EyeQ अब सेल के लिए उपलब्ध है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया गया है। वहीं, अन्य प्लेटफॉर्म्स से भी यूजर्स इस डैशकैम को खरीद सकते हैं। इस डैशकैम में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत?
JioEyeQ को अमेजन से 3,499 रुपये में खरीजा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदने का ऑफर दे रही है। इसे तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने के लिए यूजर्स को हर महीने 1,166 रुपये देना होगा। इसके अलावा अमेजन से इसे खरीदने पर 2% का कूपन डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Jio EyeQ में GPS फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से इसके द्वारा कैप्चर किए गए वीडियो की सटीक लोकेशन का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह डैशकैम 2MP के FHD कैमरा के साथ आता है, जिसमें 140 डिग्री अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यूइंग एंगल मिलता है। इसके अलावा यह डैशकैम AI फीचर्स से लैस है, जिसमें पैदल चलने वालों को डिटेक्ट किया जा सकता है।
इस डैशकैम के साथ 32GB माइक्रोएडी कार्ड का स्टोरेज मिलता है। साथ ही, इसमें नाइट विजन का भी सपोर्ट दिया गया है। वेबसाइट के मुताबिक, JioEyeQ में इमरजेंसी रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, इसमें कॉलिजन डिटेक्शन भी मिलता है, जो गाड़ियों के लिए बहुत ही जरूरी फीचर है। यही नहीं, इसमें बिल्ट-इन WiFi और माइक का सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए डैशकैम को कनेक्ट किया जा सकता है और आवाज रिकॉर्ड की जा सकती है।
कैसे कर सकते हैं कनेक्ट?
Jio EyeQ डैशकैम जियो को JioThings ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। यूजर्स अपने फोन में इस ऐप को इंस्टॉल करके जियो के डैशकैम को कनेक्ट कर पाएंगे। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। ऐप के जरिए डैशकैम को कनेक्ट किया जा सकेगा और रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकती है।
यह भी पढ़ें – WhatsApp Web Down? यूजर्स को लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत, नहीं चेक कर पा रहे स्टेटस
