गाजियाबाद में पॉपुलर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, जानें बेटे ने किस पर दर्ज करवाया मुकदमा


Salim Wastik- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पॉपुलर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला

गाजियाबाद: कई शो में नजर आ चुके लोकप्रिय यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है। दो लोगों द्वारा गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से हमले किए गए हैं। हमलावर गाजियाबाद के लोनी इलाके में वास्तिक के घर में घुस गए, उन पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए।

वास्तिक के बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा

सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने  भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती सलीम वास्तिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गले के घाव का ऑपरेशन हो गया है। आज पेट का ऑपरेशन होगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। बता दें कि अंकुर विहार के अल्वी नगर निवासी सलीम वास्तिक पर उनके अली गार्डन कॉलोनी में स्थित कार्यालय पर शुक्रवार  सुबह दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था।

सलीम वास्तिक कौन हैं?

सलीम वास्तिक एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। वह कई टीवी शो में दिखाई देते रहे हैं, शुक्रवार को दो लोगों द्वारा गर्दन और पेट पर बार-बार चाकू से किए गए हमले के बाद अस्पताल में जीवन-मरण से जूझ रहे हैं। हमलावर गाजियाबाद के लोनी इलाके में वास्तिक के घर में घुस गए, उन पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए।

हालांकि अधिकांश पूर्व मुस्लिम इस्लाम त्यागने की बात छिपाते हुए दोहरा जीवन जीते हैं, लेकिन सलीम वास्तिक सार्वजनिक रूप से अपने आलोचनात्मक विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते थे। वे दो यूट्यूब चैनल चलाते थे और टीवी शो में भी दिखाई देते थे। उनके यूट्यूब चैनल पर 179 वीडियो हैं और 28.4 हजार सब्सक्राइबर हैं। 

जानकारों का कहना है कि वास्तिक के ऊपर हुए इस हमले के बाद स्थानीय लेवल पर लोगों को अंदर आक्रोश है। आखिर एक व्यक्ति कब तक इस तरह के अपराधों का शिकार बनता रहेगा। (इनपुट: गाजियाबाद से जुबैर अख्तर)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *