अमेरिका-इजरायल और ईरान के पास है मजबूत मिलिट्री पावर, देखें उनके ‘महाविनाशक’ हथियारों की रिपोर्ट


US vs Iran military power- India TV Hindi
Image Source : AP
अमेरिका, इजरायल और ईरान की मिलिट्री ताकत की तुलना।

US vs Iran Military Power: मिडिल-ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव के बीच पूरे विश्व की नजरें अमेरिका, इजरायल और ईरान की सेना की ताकत पर हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि अगर जंग और बड़े स्तर पर जाती है, तो कौन किस पर भारी पड़ेगा? Global Firepower Index 2025 और SIPRI जैसे प्रामाणिक स्रोतों के मुताबिक आइए समझें कि इन तीनों देशों की सैन्य ताकत क्या है। अमेरिका और इजरायल की ताकत भले ही ज्यादा लगे लेकिन ईरान के पास ऐसी क्या बात है जिसके दम पर वो दोनों से एक साथ भिड़ने को तैयार है।

अमेरिका की सैन्य ताकत

विश्व की सबसे ताकतवर मिलिट्री पावर अमेरिका के पास है। उनकी सेना की सबसे बड़ी खूबी इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी और धरती के किसी भी कोने में तुरंत अटैक करने की ताकत है।

  • सैन्य बल- लगभग 13 लाख एक्टिव सैनिक और 8 लाख रिजर्व सैनिक।
  • डिफेंस बजट- करीब 997 अरब डॉलर, यह पूरे विश्व में सबसे ज्यादा है।
  • एयर फोर्स और नेवी- अमेरिका के पास 13 हजार से ज्यादा फाइटर जेट और एयरक्राफ्ट हैं। अमेरिका की नौसेना भी मजबूत है। उनके पास 11 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, जो इसे समंदर का बादशाह बनाते हैं।
  • परमाणु हथियार- अमेरिका के पास हजारों एक्टिव परमाणु बम हैं। उनकी संख्या 5 हजार से ज्यादा बताई जाती है।
  • सबसे बड़ी ताकत- अमेरिका की सेना में दुनिया की सबसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी है। उनके पास अथाह पैसा है। बेहतरीन लॉजिस्टिक सपोर्ट भी उन्हें मजबूत बनाता है।

इजरायल की मिलिट्री पावर

इजरायल की मिलिट्री आकार में छोटी भले ही है, लेकिन यह विश्व की सबसे हाई-टेक और डेंजर सेनाओं में से एक है। इजरायल संख्या से ज्यादा क्वालिटी पर विश्वास करता है।

  • सैन्य बल- इजरायल के पास करीब 1 लाख 70 हजार एक्टिव सैनिक और 4 लाख 65 हजार रिजर्व सैनिक हैं। जनसंख्या कम होने के बावजूद इजरायल जरूरत पड़ने पर लाखों सैनिक तुरंत मोर्चे पर तैनात कर सकता है।
  • डिफेंस बजट- इजरायल अपनी सेना पर हर साल 46.5 अरब डॉलर खर्च करता है। मौजूदा जंगों की वजह से इसमें भारी इजाफा हुआ है।
  • एयर फोर्स- इजरायल के पास करीब 600 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें अमेरिका की तरफ से दिए गए बेहद खतरनाक और रडार को चकमा देने वाले F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स भी शामिल हैं।
  • परमाणु हथियार- दावा किया जाता है कि इजरायल के पास लगभग 90 एटम बम हैं, हालांकि वह आधिकारिक रूप से कभी इसे नहीं मानता है।
  • सबसे बड़ी ताकत- आयरन डोम और Arrow जैसे एयर डिफेंस सिस्टम इजरायल की बड़ी ताकत हैं। साइबर वॉर में महारत और मोसाद जैसी खुफिया एजेंसी इजरायल को खतरनाक बनाती हैं।

ईरान की सैन्य ताकत

ईरान अपनी बड़ी जनसंख्या, मिडिल-ईस्ट में फैले प्रॉक्सी नेटवर्क और खतरनाक मिसाइलों के दम पर अमेरिका और इजरायल दोनों से एक साथ लोहा ले रहा है।

  • सैन्य बल- ईरान के पास करीब 6 लाख 10 हजार एक्टिव सोल्जर, साढ़े 3 लाख रिजर्व सैनिक और करीब 2 लाख 20 हजार सैनिकों की पैरामिलिट्री फोर्स है। ईरान के पास इजरायल के मुकाबले सैनिकों की संख्या काफी ज्यादा है।
  • डिफेंस बजट- ईरान का रक्षा बजट 8 से 15 अरब डॉलर के बीच है। कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण ईरान मॉडर्न हथियार नहीं खरीद पाता है।
  • एयर फोर्स- ईरान के पास करीब 550 एयरक्राफ्ट हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर पुराने हैं। कहा जाता है कि उनके पास रूसी जेट्स या 1979 से पहले के मॉडल हैं।
  • परमाणु हथियार- ईरान के पास अभी एटम बम नहीं है, लेकिन उसका न्यूक्लियर प्रोग्राम काफी एडवांस है। अमेरिका और इजरायल आरोप लगाते हैं कि ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है।
  • सबसे बड़ी ताकत- ईरान के पास मध्य-पूर्व का सबसे बड़ा और खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का जखीरा है। ड्रोन के मामले में भी ईरान मजबूत है। इसके अलावा हिजबुल्लाह और हूती जैसे प्रॉक्सी गुट भी उसकी बड़ी ताकत हैं।

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *