IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक में लेजर शो पर भड़के गावस्कर-शास्त्री, कहा- ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं


IND vs WI- India TV Hindi
Image Source : AP
भारत बनाम वेस्टइंडीज

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले के दौरान कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हुए लेजर शो ने सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री को हैरान कर दिया। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने मैच के बीच आयोजित इस लेजर शो की जरूरत पर सवाल खड़े किए और खिलाड़ियों की एकाग्रता पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई।

मैच के बीच बदली रोशनी

भारत जब 196 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 53 रन था। निर्धारित ब्रेक के दौरान करीब तीन मिनट के लिए स्टेडियम की लाइटें मंद कर दी गईं और लेजर शो शुरू हुआ, जिससे मैदान कुछ समय के लिए अंधेरे में डूब गया। गावस्कर और शास्त्री दोनों का मानना था कि रोशनी में अचानक बदलाव बल्लेबाजों के फोकस और नजर पर असर डाल सकता है।

कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा कि ड्रिंक्स ब्रेक के ढाई या तीन मिनट के दौरान लेजर शो…यह बल्लेबाजों या किसी के लिए भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल टूर्नामेंट में ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं है। गावस्कर ने कहा कि आपके यहां लेजर वाली चीज चल रही है। यह वर्ल्ड कप है। और ढाई मिनट के लिए क्या आपको इस तरह के एंटरटेनमेंट की जरूरत है? IPL के बीच में यह ठीक है। नॉकआउट में नहीं, लेकिन IPL के बीच में, यह ठीक है। लेकिन अभी यहां, वर्ल्ड कप में, क्या हमें ड्रिंक्स ब्रेक के बीच में, ड्रिंक्स इंटरवल में इस लेजर शो की जरूरत है?

शास्त्री ने भी जताई चिंता

रवि शास्त्री ने भी गावस्कर की बात का समर्थन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के नजरिए से अचानक दोबारा फोकस में आना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के नजरिए से वापस खेलना कभी आसान नहीं होता। यह एक सीरियस मामला है।

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड से सामना होगा। 

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, जीत के बाद का पिच पर जश्न का VIDEO हुआ वायरल

Sanju Samson: सुरेश रैना का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा, रोहित शर्मा और विराट कोहली रह गए पीछे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *