ट्रंप ने कहा- ‘खत्म हो गई ईरान की नेवी’, इजरायल बोला- ‘उनके आसमान पर है हमारा कब्जा’


Israel US Attack On Iran- India TV Hindi
Image Source : AP
Israel US Attack On Iran

Israel US Attack On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त सैन्य अभियान में बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है। उन्होंने व्हाइट हाउस में दिए बयान में बताया कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी बलों ने ईरान की 24 से अधिक जहाजों को डुबो दिया है, जिसमें कई बड़े और महत्वपूर्ण युद्धपोत शामिल हैं। ट्रंप ने इसे अद्भुत सफलता करार देते हुए कहा, “उनकी नेवी खत्म हो गई है। तीन दिनों में 24 जहाज खो चुके हैं, जो बहुत बड़ी संख्या है। हम बाकी पर भी हमला कर रहे हैं और वो जल्द ही समुद्र की तलहटी में होंगे।”

‘ईरानी लोगों के लिए खड़े होने का समय है’

ट्रंप ने यह भी कहा, “मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, मिलिट्री और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं। वो सिर्फ मारे जाएंगे और अब ईरानी लोगों के लिए खड़े होने और अपने देश को वापस लेने में मदद करने का समय है। इम्यूनिटी स्वीकार करें, हम आपको इम्यूनिटी देंगे वरना आपको पूरी तरह से मौत का सामना करना पड़ेगा। हम दुनिया भर के ईरानी डिप्लोमैट्स से भी अपील करते हैं कि वो बड़ी संभावनाओं वाले एक नए और बेहतर ईरान को बनाने में हमारी मदद करें। यूनाइटेड स्टेट्स यह पक्का करेगा कि अगला कोई भी देश लीड करे, ईरान अमेरिका या उसके पड़ोसियों के लिए खतरा नहीं बनेगा।”

ईरान पर हो रहे हैं लगातार हमले

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ और ‘रोरिंग लायन’ के तहत ईरान पर लगातार हमले हो रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन ब्रिफिंग में पुष्टि की है कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त हमलों में ईरान की नौसेना मुख्यालय को भी बड़े पैमाने पर तबाह किया गया है।

ईरान के आसमान पर इजरायल का कब्जा

ट्रंप का बयान से इतर इजरायल ने ईरान के आसमान पर अपना नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है। इजरायली चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा है कि अमेरिका के साथ मिलकर चल रही संयुक्त जंग के छठे दिन इजरायल की सेना ने ईरान के आसमान पर लगभग पूरी एयर सुपीरियरिटी हासिल कर ली है। 

ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट

जमीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हमारी सेना ने महज 24 घंटों में तेहरान तक का रास्ता साफ कर दिया और ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा नष्ट कर दिया।” जमीर ने आगे बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह से प्लान के मुताबिक आगे बढ़ रहा है और अब इजरायली मिलिट्री जंग के दूसरे चरण में प्रवेश कर रही है।

Israel Air Force
Image Source : @IAFSITE/ (X)Israel Air Force

ईरान लगा रहा गलत अंदाजा

जंग के बीच अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अपने मिलिट्री कैंपेन को जारी रखने के लिए यूनाइटेड स्टेट्स के पास रिसोर्स और पक्का इरादा दोनों हैं। लड़ाई के बारे में बात करते हुए, हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान को लगता है कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑपरेशन जारी नहीं रख सकता, तो वह गलत अंदाजा लगा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे हथियार भरे हुए हैं और हमारी इच्छाशक्ति पक्की है, जिसका मतलब है कि हमारी टाइमलाइन को कंट्रोल करना हमारा काम है।”

यह भी पढ़ें:

ईरान के अगले लीडर को चुनने में शामिल होना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, दिया बड़ा बयान

ईरानी ड्रोन से निपटने में यूक्रेन की मदद चाहते हैं अमेरिका और ये देश, जानें जेलेंस्की ने और क्या कहा

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *