Video: कोटा अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बना अखाड़ा, खूब चले हॉकी-डंडे, पुलिस-गार्ड कुछ न कर पाए


Kota hospital clash- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
कोटा के अस्पताल में मारपीट

राजस्थान के कोटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है, जहां जमकर लात-घूसे चले। इस घटना से इमरजेंसी वार्ड में अफरा तफरी मच गई। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में 2 गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। 6-7 युवकों के ग्रुप ने पहले इमरजेंसी वार्ड का गेट तोड़ दिया और फिर हॉकी और डंडे लेकर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों गुटों के सदस्य आमने-सामने आ गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड के अंदर दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं। मौके पर मौजूद गार्ड और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

मोहल्ले की लड़ाई अस्पताल तक आई

घटना 4 मार्च की है। महावीर नगर थाना सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि संतोषी नगर निवासी प्रद्युमन उर्फ भगत गोस्वामी की पत्नी रेखा गोस्वामी पार्षद है। मोहल्ले में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान भगत के एक रिश्तेदार ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। जिससे पड़ोसी मनोज, भीम व अन्य लोग गुस्सा हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में भगत के भतीजे के सिर पर चोट लगी। जबकि अन्य लोग अन्य घायल हो गए। एक पक्ष थाने में रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचा। जबकि दूसरा पक्ष इलाज के लिए हॉस्पिटल चला गया।

जानलेवा हमले का मामला दर्ज

कुछ देर बाद भगत के रिश्तेदार भी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस और सुरक्षा गार्ड्स ने रोकने की कोशिश। इसी दौरान भगत पर धारदार वस्तु से पांच से अधिक वार कर दिए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भगत के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

(कोटा से दिनेश कश्यप की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

‘होली में कर रहे थे हुड़दंगई’, UP पुलिस ने चखाया मजा, 4 आरोपियों को मुर्गा बनाकर थाने परिसर में घुमाया-VIDEO

​Delhi Metro के ऐसे अनमोल रत्न, जिनको देखकर शर्म और हंसी एक साथ आएगी; Viral Video देख यूजर्स ले रहे मौज

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *