इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम


Suryakumar Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव

IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री मारी। अब दोनों ही टीमें रविवार, 8 मार्च को मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। इस बीच फाइनल मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी? तो आपको बता दें इस स्थिति के लिए आईसीसी ने कुछ नियम बना रखे हैं।

फाइनल के लिए क्या है ICC के नियम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला फाइनल मैच है ऐसे में मैच ऑफिशियल हर हाल में इस मुकाबले का नतीजा निकालना चाहेंगे। इस मुकाबले के लिए ICC ने रिजर्व डे रखा हुआ है। अगर 8 मार्च को बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया या पूरा नहीं हो पाया तो ये मुकाबला फिर रिजर्व डे यानी कि 9 मार्च को खेला जाएगा। अगर 8 मार्च को मैच शुरू हो चुका है लेकिन बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया, तो 9 मार्च को ठीक उसी स्थिति से जारी रहेगा, जहां रोका गया था। फाइनल के लिए ICC ने 120 मिनट तक का एक्स्ट्रा टाइम रखा है। मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10 ओवर खेलना जरूरी है। ऐसे में ICC ओवर कम करके भी इस मैच को पूरा करवाने की कोशिश करेगी।

IND vs NZ फाइनल मैच रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? 

अगर मैच के निर्धारित दिन और रिजर्व डे दोनों दिनों में बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया तो उस स्थिति में क्या होगा? आपको बता दें कि अगर 8 और 9 मार्च में कोई खेल संभव नहीं हुआ या मैच पूरा नहीं हो सका, तो आईसीसी नियमों के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड को जॉइंट विनर घोषित किया जाएगा। यानी दोनों टीमें इस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को आपस में शेयर करेंगी। हालांकि टीम इंडिया के साथ ऐसा पहले भी हो चुका है। 2003 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रीलंका और टीम इंडिया को जॉइंट चैंपियन घोषित किया गया था। तब बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका था।

टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर

टीम इंडिया इस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर नया इतिहास बनाने का मौका होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की पिच से उठा पर्दा, अहमदाबाद में रनों का अंबार लगने की संभावना

सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *