ई रिक्शा चालक को ₹38.5 करोड़ के लेन-देन का इनकम टैक्स नोटिस, पत्नी घरों में झाड़ू-पोछा करती है


E Rickshaw driver notice- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
ई रिक्शा चालक को करोड़ों का नोटिस

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ई रिक्शा ड्राइवर को 38.5 करोड़ रुपये का लेनदेन करने और इनकम टैक्स न भरने का नोटिस मिला है। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति को नोटिस मिला है, वह नोटिस को पढ़ भी नहीं सकता। वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालता है। उसकी पत्नी दूसरों के घरों में झाडू-पोछा करती है। गांव में सिर्फ एक बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। ऐसे में उसके पास करोड़ों रुपये कहां से आए यह हैरान करने वाली बात है।

पीड़ित का नाम रामपाल गंजहाखेड़ा है। वह  मात्र एक बीघे जमीन का किसान है। नोटिस देख उसके होश उड़े हुए हैं। जांच में सामने आया कि उसका मोबाइल फोन चोरी हुआ था, जिसमें आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो भी थी। इसी का दुरुपयोग कर खाता खोला गया और उसी खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंजहाखेड़ा का है। मजरा कुकुरा के एक आटो चालक को इनकम टैक्स विभाग से 38.5 करोड़ रुपये का लेन-देन करने और उसका आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस मिला है। उसने वकील के जरिए जांच कराई तो पता चला कि उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो का दुरुपयोग किया गया है। 

E Rickshaw driver notice
Image Source : REPORTER INPUTई रिक्शा चालक को मिला नोटिस

तीन साल पहले चोरी हुआ था मोबाइल

गंजहाखेड़ा निवासी 52 वर्षीय रामपाल के अनुसार 3 वर्ष पहले उसकी मां कि निधन हो गया था। तभी दिल्ली में गाड़ी बुक करने के लिए मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी समय मोबाइल कान से छिन गया था। मोबाइल में पैन कार्ड, आधार कार्ड फोटो थीं। कुछ दिन पहले गांव के टेलर रजनीश को डाकिया एक चिट्ठी दे गया। टेलर ने चिट्ठी मुझको भेजा तब देखा कि वह 38.5 करोड़ रुपये का लेन-देन करने और उसका इनकम टैक्स रिटर्न न भरने की नोटिस आयकर विभाग से थी। 

हाई कोर्ट के वकील ने की मदद

रामपाल ने हाई कोर्ट के वकील को दिखाया तो उन्होंने पैन कार्ड से डिटेल निकलवाई तो पता चला कि सत्र 2023-24 में 7.5 करोड़ और सत्र 2024-25 में 31 करोड़ का लेनदेन हुआ है । रामपाल को यह पता ही नहीं चला और उसके पैन कार्ड से 38.5 करोड़ का लेनदेन किया गया है। अब इनकम टैक्स ने आयकर रिटर्न न भरने की नोटिस दी है। दिल्ली में 15 वर्षों से रामपाल अपनी पत्नी रामलली के साथ रहकर ई रिक्शा चलाता है। और पत्नी घरों में झाड़ू पोंछा करती है। गांव में उसके पास एक बीघा खेत है जिस पर किसानी होती है।

(हरदोई से राम श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

₹25000 में बिक रहे थे बंद पड़े बैंक अकाउंट के ATM कार्ड, फिर होता था करोड़ों का खेल, चाय-पानी देने वाला निकला मास्टरमाउइंड

सिगरेट के 7 रुपये मांगने पर हैवानियत… युवक ने दुकानदार की उंगली दांत से काटकर किया अलग, जमीन पर गिरा टुकड़ा

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *