iPhone Air खरीदना है तो यहां मिल रही पूरे 26,000 रुपये की छूट, चूक ना जाना मौका


iPhone Air- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE
आईफोन एयर

Apple iPhone Air: अमेजन इलेक्ट्रोनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल में एप्पल आईफोन एयर (iPhone Air) पर भरपूर छूट मिल रही है। आप यहां पर इसके लेटेस्ट प्राइस, बैंक ऑफर और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान सकते हैं। iPhone Air को आप इस सेल में काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

अमेजन ने भारत में इलेक्ट्रोनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल चला रखी है और इसमे कई तरह के कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स प्रोडक्ट्स सेल के तहत कम दामों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंज्यूमर्स के पास स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टेलीविजन्स, लैपटॉप, टैबलेट और होम अप्लायंसेज पर जमकर डिस्काउंट लेने का मौका है। इस सेल कैंपेन में स्मार्टफोन एक ऐसी कैटेगरी है जिसपर सबसे ज्यादा आकर्षक डील्स और ऑफर की झड़ी लगी हुई है। इन्हीं में से एक है iPhone Air जिसे अगर आप इस अमेजन सेल के जरिए खरीदेंगे तो आपको शानदार डिस्काउंट मिल पाएगा।

Apple iPhone Air पर लें धमाकेदार छूट

Apple iPhone Air को सबसे पहले 1,19,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन इलेक्ट्रोनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल में ये iPhone Air आपको बेहद कम कीमत में मिल सकता है, इसको आप 93,499 रुपये में खरीद सकते हैं और इस तरह आपको इस फोन पर सीधा-सीधा 26,400 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

बैंक ऑफर्स के जरिए आप और भी बचत कर सकते हैं। अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पेमेंट्स के जरिए ये फोन खरीदते हैं तो ये ई-कॉमर्स साइट आपको 3000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए भी बायर्स को ये फोन और ज्यादा सस्ते दाम पर खरीदने का मौका मिल सकता है और वो अपने पुराने फोन के बदले इस Apple iPhone Air को किफायती दामों पर खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।

इन सब ऑफर्स को संयुक्त तौर पर मिलाकर देखें तो Apple iPhone Air उन कस्टमर्स के लिए कम महंगी कीमत पर मुहैया हो सकता है जो अपने स्मार्टफोन को एक हाई-क्वालिटी फोन में अपग्रेड करना चाहते हैं।

Apple iPhone Air के फीचर्स

Apple iPhone Air में Apple A19 चिपसेट लगा है। यह प्रोसेसर डेली के कामों, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के बीच हाई-क्वालिटी परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। फोन भारी एप्लीकेशन्स को बिना किसी बड़ी समस्या के संभालता है।

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की OLED स्क्रीन है। यह 120Hz की रिफ्रेश रेट और प्रोमोशन तकनीक को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा वाइब्रेंट लगते हैं। डिस्प्ले मैक्सिमम 3000 निट्स की पीक आउटडोर ब्राइटनेस तक पहुंच सकता है, जिससे यूजर्स तेज धूप में भी कंटेट को आसानी से देख सकते हैं।

Apple iPhone Air के पिछले हिस्से में 48MP का फ्यूजन कैमरा है। इस कैमरा सिस्टम में 2x ऑप्टिकल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। डिवाइस में 18MP का फ्रंट कैमरा है, जिसका यूज सेल्फी लेने और वीडियो कॉल के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें 

YouTube में भी दोस्तों के साथ कर सकेंगे चैट, वीडियो प्लेटफॉर्म का फिर से डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर को लाने का प्लान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *