हेमंत सोरेन ने ईशान किशन के लिए किया भावुक पोस्ट, कहा- ‘कुछ समय पहले तक आप टीम में भी नहीं थे’


Hemant soren ishan kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI
हेमंत सोरेन ने की ईशान किशन की तारीफ।

हेमंत सोरेन ने कहा- कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में भी नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। झारखंड के कप्तान एवं भारतीय टीम के अभिन्न सदस्य के रूप में आपका दमदार प्रदर्शन और मैदान पर पूरे जोश के साथ खेलना यह दिखाता है कि सच्चे खिलाड़ी चुनौतियों से घबराते नहीं, बल्कि और मजबूत होकर लौटते हैं। पूरे झारखंड को आप पर गर्व है। आपकी यह शानदार वापसी और प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। हार्दिक बधाई और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *