
लखनऊ में फिर एक बेटे ने कर दी पिता की हत्या
लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां फिर एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
घटना लखनऊ के मोहनलालगंज की है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोप है कि 17 साल के लवकुश ने अपने 45 साल के पिता के सिर पर लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद में हत्या हुई है। फिलहाल आरोपी लवकुश फरार है।
कॉपी अपडेट हो रही है…
