UPSC CSE 2025 के रिजल्ट में रैंक 301 पर कौन सी आकांक्षा की दावेदारी सही? हो गया क्लियर


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से बीते 6 मार्च को सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन 2025 (UPSC CSE 2025) का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। आयोग के परिणाम जारी करने के बाद एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, UPSC CSE 2025 के रिजल्ट में रैंक 301 पर दो कैंडिडेट्स ने अपनी दावेदारी की थी। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों का नाम आकांक्षा सिंह है। अब PIB ने इस मामले में सही दावेदार की जानकारी दी है।  पीआईबी ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी साझा किया है। 

पीआईबी के पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ने रैंक 301 (रोल नंबर- 0856794) हासिल की है।  

UPSC ने कहा – “सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन, 2025 का फाइनल रिज़ल्ट 06.03.2026 को घोषित कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स हैं, जिनमें एक ही नाम के दो कैंडिडेट्स यानी आकांक्षा सिंह, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, 2025 के फाइनल रिजल्ट में एक ही रैंक 301 हासिल करने का दावा कर रहे हैं। इस बारे में, यह साफ किया जाता है कि कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (मेन्स), 2025 के फाइनल रिजल्ट में रैंक 301 हासिल करने वाले सफल कैंडिडेट की डिटेल्स इस तरह हैं: आकांक्षा सिंह, रैंक 301, रोल नंबर 0856794 गांव अभयपुर, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश।”

कुल 958 उम्मीदवार रिकमेंड किए गए

बता दें कि इस साल इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और अलग-अलग सेंट्रल सर्विस में ग्रुप A और ग्रुप B में अपॉइंटमेंट के लिए कुल 958 उम्मीदवार रिकमेंड किए गए हैं। बता दें कि यूपीएससी सिविस सर्विसेज एग्जाम के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित हुई थी। इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं,  पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू का चरण 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए। 

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *