सौरभ शुक्ला की डायरेक्टेड फिल्म का कमाल, ओटीटी पर कर रही ट्रेंड, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग


Jab Khuli Kitaab- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@APARSHAKTI_KHURANA
94 मिनट की कहानी ने जीता दिल

सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज हो रही है, जो अपनी कहानी की वजह से  दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहती है। रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर हर तरह का कंटेंट आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा, लेकिन अगर आप परिवार के साथ कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपके लिए बेस्ट साबित हो तो आप सौरभ शुक्ला की डायरेक्टेड ये नई फिल्म देख सकते हैं। इसमें कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और प्यार सबकुछ देखने को मिलेगा। पिछले करीब तीन दशकों से अभिनय की दुनिया में एक्टिव अभिनेता सौरभ शुक्ला की यह नई फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म ओटीटी रिलीज के साथ ही ट्रेंडिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा किए हुए है।

94 मिनट की कहानी ने ओटीटी पर किया कब्जा

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘जब खुली किताब’ की, जो सौरभ शुक्ला द्वारा लिखित और निर्देशित 2024 की एक भारतीय हिंदी फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। बीते वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 आई इस मूवी ने ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है और अब अपनी शानदार कहानी की वजह से जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। 94 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। यही कारण है कि ओटीटी पर ये दर्शकों की पसंदीदा बन गई है। इतना ही नहीं क्रिटिक्स और लोगों से भी फिल्म को बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

जब खुली किताब में क्या खास है?

गोपाल और अनुसूया की दशकों पुरानी शादी में तब उथल-पुथल मच जाती है, जब एक राज सामने आता है। जैसे-जैसे राज सामने आते हैं, परिवार दिल को छू लेने वाली और कई तरह की भावनाओं से गुजरता है और एक-दूसरे को फिर से समझाने की कोशिश करता है। सौरभ शुक्ला की ‘जब खुली किताब’ की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिखावे की परतों को हटाकर रोजमर्रा की जिंदगी की सच्चाइयों को बिना किसी मिर्च-मसाले के दिखाया गया है।

जब खुली किताब कहां देखें

पंकज कपूर, डिंपल कपाडिया, अपारशक्ति खुराना, नौहीद सेरुसी और समीर सोनी की फैमिली कॉमेडी ड्रामा आप स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। ‘जब खुली किताब’ को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

INDIA TV के SHE कॉन्क्लेव में भूमि पेडनेकर का खुलासा, बताया- किस घटना को भूल नहीं पातीं

मशहूर अभिनेता की नींद में हुई मौत, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान, लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे जंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *