
ट्रंप ने पुतिन को किया फोन।
मॉस्को: रूस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया। दोनों नेताओं ने ईरान और यूक्रेन के संघर्षों पर चर्चा की। रूस टुडे के मुताबिक, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने नवीनतम अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए फोन किया था। दोनों के बीच हुई बातचीत में ईरान संघर्ष और यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के उद्देश्य से वाशिंगटन, मॉस्को और कीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर ध्यान केंद्रित किया गया।
खबर अपडेट की जा रही है…
