वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने उठाए थे सवाल, ईशान किशन ने दिया कुछ यूं शानदार जवाब


Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : PTI
ईशान किशन

Ishan Kishan on Kirti Azad: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह ने अहमदाबाद में एक हनुमान मंदिर में ट्रॉफी के साथ दर्शन किए थे। इस दौरान कई प्लेयर्स भी पैदल चलकर ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचे थे। खिलाड़ियों का मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

कीर्ति आजाद ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल

टीमएसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने टीम इंडिया के इस जेस्चर पर सवाल उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वर्ल्ड कप पूरे देश की जीत है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह 140 करोड़ भारतीयों का गर्व है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो, यह खेल पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने टीम इंडिया की इस हरकत को शर्मनाक बताते हुए जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर भी सवाल उठाए थे। उनका ये बयान अब विवादों के घेरे में आ गया है।

ईशान किशन ने कीर्ति आजाद से जुड़े सवाल पर दिया शानदार जवाब

इस पूरे मामले को लेकर अब ईशान किशन से सवाल पूछा गया। इसका जवाब उन्होंने बेहद शांत तरीके से और शानदार अंदाज में दिया। ईशान जब टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने घर लौट रहे थे उस वक्त एयरपोर्ट पर उनसे कीर्ति आजाद के उस विवादित बयान को लेकर सवाल पूछ लिया गया। ईशान किशन ने जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीतकर आया हूं, आप अच्छे सवाल पूछिए न। कीर्ति आजाद ने क्या कहा, इस पर मैं क्या कहूं? आप पूछिए कि कैसा लग रहा है, कितना मजा आया। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा रहा ईशान किशन का प्रदर्शन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाई। इस वर्ल्ड कप में ईशान को 9 मैचों में खेलने का मौका मिला था, वहां उन्होंने 35.22 के औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। इस टी20 वर्ल्ड कप में वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

यह भी पढ़ें

IPL 2026: अपनी नई टीम के साथ जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *