BSNL ने यूजर्स की करा दी मौज, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी


BSNL offer- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
बीएसएनएल का खास ऑफर

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसमें सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर की जानकारी दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें यूजर्स को सस्ते प्लान में ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी।

मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL के पोस्ट के मुताबिक, कंपनी अपने हाल में लॉन्च हुए 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के लिए यह ऑफर दे रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 31 मार्च से पहले रिचार्ज कराने पर यूजर्स को इस प्लान में 164 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा BSNL के 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। वैलिडिटी बढ़ने पर यूजर्स को अब इसमें 300GB की बजाय कुल 328GB डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कम्प्लिमेंटरी ऑफर के तहत यूजर्स को BiTV का एक्सेस मिलेगा।

नया डेटा पैक लॉन्च

BSNL ने इसके अलावा एक सस्ता डेटा पैक लॉन्च किया है। यह डेटा पैक महज 16 रुपये में आता है और इसमें 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के इस डेटा पैक में यूजर्स को कुल 4GB डेटा ऑफर किया जाता है यानी यूजर्स महज 4 रुपये खर्च करके 1GB डेटा का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने हाल में खत्म हुए ICC T20 World Cup 2026 की फाइनल वाले दिन यानी 8 मार्च को इस डेटा पैक को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – Realme ने सस्ते में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं ये खास फीचर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *