11 मार्च 2022 को आई कश्मीर पर बनी फिल्म, जिसे लेकर देशभर में छिड़ गई थी बहस, कमाई ने बड़े-बड़ों के छुड़ा दिए थे छक्के


the kashmir files- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/ZEE STUDIOS
चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था बवाल

आज से ठीक चार साल पहले यानी 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे जहां एक तरफ खूब तारीफें मिलीं तो दूसरी तरफ विवादों ने भी जोर पकड़ लिया। फिल्म की कहानी का केंद्र ही कुछ ऐसा था, जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी तय थी, लेकिन फिल्म के निर्माता अपने फैसले से टस से मस नहीं हुए। आखिरकार भारी विवादों के बीच 11 मार्च 2022 को ये फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों की फेवरेट बन गई। हम बात कर रहे हैं निर्देशक ववेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की, जो आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

पूरे देश में हुई फिल्म की चर्चा

जैसे ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, पूरे देश में ये चर्चा का विषय बन गई। विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशन में बनी ये फिल्म कश्मीर और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनाई गई थी, जिसे दर्शकों से इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला कि 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़ तक की कमाई कर डाली और फिल्म की कमाई देख फिल्मी दुनिया के भी बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। ये कुछ ऐसा था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दर्शकों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हाथों-हाथ लिया और देखते ही देखते ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। शुरुआत में फिल्म सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन जैसे ही फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखा गया, स्क्रीन्स की संख्या बढ़ा दी गई।

कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती है फिल्म

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्द और नरसंहार को दिखाती है। फिल्म दो टाइमलाइन में चलती है। एक तरफ 2020 में कहानी चलती है और 90 के दशक के दौर को फ्लैशबैक में दिखाया जाता है। ज्यादा हिस्सा पुरानी कहानियों का है, जो अनुपम खेर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को लेकर कितना ही विवाद क्यों न हुआ हो, दर्शकों ने इसे असरदार बताया और कई शहरों में तो लगातार इसके शोज हाउसफुल चलते रहे। फिल्म अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। खासतौर पर अनुपम खेर ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तमाम विवादों के बीच इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 341 करोड़ का कलेक्शन किया और 2022 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने मेकर्स को 1162.50 प्रतिशत का रिटर्न दिया और कहानी के साथ-साथ कमाई को लेकर भी चर्चा में रही। अपने मजबूत विषय और प्रभाव के कारण अभी भी ये फिल्म पसंद की जाती है।

फिल्म पर हुई अवॉर्ड्स की बरसात

फिल्म पर अवॉर्ड्स की भी खूब बारिश हुई। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दो पुरस्कार जीते- राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री। इसके अलावा 68वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी इसका जलवा देखने को मिला। द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (अनुपम खेर) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सहित सात नामांकन मिले। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे।

ये भी पढ़ेंः रणदीप हुड्डा बन गए पापा, अस्पताल से शेयर की बेहद प्यारी फोटो, दादू की गोद में दिखी हुड्डा फैमिली की नई मेहमान

Jodha Akbar: 11 सालों में इतनी बदल गईं TV की ‘माहम अंगा’, पति के साथ लेटेस्ट फोटो हुई वायरल, दिखा अलग अवतार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *