Kim Jong Un, Kim Jong Un daughter, Kim Ju Ae successor, North Korea missile test किम जोंग उन ने बेटी संग देखा मिसाइलों का परीक्षण, बेटी को दे रहे तानाशाही की ट्रेनिंग!


अपनी बेटी के साथ...- India TV Hindi
Image Source : KCNA
अपनी बेटी के साथ मिसाइल की टेस्टिंग देखते किम जोंग उन।

सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपनी किशोर बेटी के साथ युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण देखने पहुंचे। माना जा रहा है कि तानाशाह शासक अपनी बेटी को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर ट्रेनिंग देने की शुरुआत कर चुके हैं। सरकारी मीडिया ने बुधवार को बताया कि इस दौरान उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के जवाब में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी यानी कि KCNA द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दोनों पिता-पुत्री एक कॉन्फ्रेंस रूप में बैठकर एक स्क्रीन पर मिसाइलों की लॉन्चिंग की पूरी कार्रवाई देख रहे थे।

पुराने नौसेना डिस्ट्रॉयर से छोड़ी गईं मिसाइलें

बता दें कि ये क्रूज मिसाइलें एक साल पुराने नौसेना डिस्ट्रॉयर ‘चोए ह्योन’ से छोड़ी गई थीं। KCNA ने बताया कि किम जोंग उन ने मंगलवार को वीडियो के जरिए इन मिसाइलों की लॉन्चिंग को देखा। उन्होंने कहा कि ‘शक्तिशाली और भरोसेमंद परमाणु युद्ध रोकथाम’ बनाए रखना बहुत जरूरी है। KCNA की खबर में उनकी बेटी का नाम नहीं लिया गया, हालांकि उनका नाम किम जू ए बताया जाता है, और उनकी उम्र करीब 13 साल है। दिसंबर 2022 से वह अपने पिता के साथ सैन्य परेड और हथियार परीक्षण जैसे कई बड़े कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं।

Kim Jong Un, Kim Jong Un daughter, Kim Ju Ae successor, North Korea missile test
Image Source : KCNAकिम जोंग उन की बेटी को उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

लक्ष्य पर मिसाइलों ने लगाया सटीक निशाना

साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि किम जोंग उन जल्द ही अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने वाले हैं। KCNA के मुताबिक, मिसाइलें नॉर्थ कोरिया के पश्चिमी तट के पास लक्ष्य वाले द्वीपों पर सटीक निशाना लगाने में कामयाब रहीं। किम जोंग उन ने कहा कि इन परीक्षणों का मकसद नेवी की रणनीतिक ताकत को दिखाना और सैनिकों को हथियार चलाने का अभ्यास कराना था। बता दें कि पिछले हफ्ते किम जोंग उन ने खुद ‘चोए ह्योन’ युद्धपोत से इसी तरह के क्रूज मिसाइल परीक्षण देखे थे, लेकिन उस समय उनकी बेटी उनके साथ नहीं थीं।

Kim Jong Un, Kim Jong Un daughter, Kim Ju Ae successor, North Korea missile test
Image Source : KCNAकिम जोंग उन अपनी बेटी के साथ कॉन्फ्रेंस रूप में बैठकर एक स्क्रीन पर मिसाइलों की लॉन्चिंग देख रहे थे।

किम यो जोंग ने भी दी थी कड़ी चेतावनी

मंगलवार को हुए इन मिसाइल परीक्षणों का समय भी खास है। ठीक उसी दिन अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वसंतकालीन सैन्य अभ्यास शुरू हुए थे। उत्तर कोरिया इन्हें ‘आक्रमण का रिहर्सल’ मानता है। इसी दिन किम जोंग उन की बहन और वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग ने चेतावनी दी कि ये अभ्यास एक बार फिर अमेरिका और दक्षिण कोरिया की ‘उत्तर कोरिया के प्रति पुरानी और गहरी नफरत’ को सामने लाते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अपने किसी भी जंग को नेस्तनाबूद कर देने की अपनी शक्ति से दुश्मनों को समझा देंगे।’

Kim Jong Un, Kim Jong Un daughter, Kim Ju Ae successor, North Korea missile test
Image Source : KCNAउत्तर कोरिया की यह मिसाइल नौसेना युद्धपोत से दागी गई थी।

सोमवार को शुरू हुआ था ‘फ्रीडम शील्ड’

‘फ्रीडम शील्ड’ नाम का यह 11 दिन का अभ्यास सोमवार को शुरू हुआ था और ज्यादातर कंप्यूटर सिमुलेशन पर आधारित कमांड पोस्ट एक्सरसाइज है। इसके साथ फील्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चल रहा है। उत्तर कोरिया अक्सर इन दोनों देशों के अभ्यासों का जवाब अपने हथियार परीक्षणों से देता है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *