कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कत के बीच बेंगलुरु PG Association ने लिया यह फैसला, वहीं हैदराबाद में चूल्हे पर बन रहा खाना


गैस की दिक्कत के बीच देखने को मिले ये नजारे- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
गैस की दिक्कत के बीच देखने को मिले ये नजारे

अभी मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में कई जगहों पर कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कतें देखने को मिल रही हैं। आप अगर न्यूज देखते हैं तो फिर आपको अभी के हालातों के बारे में अच्छे से पता होगा। आप जानते होंगे कि कहां-कहां पर कमर्शियल सिलेंडर पर रोक लगा दी घई है। वहीं सरकार का यह कहना है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति की कोई दिक्कत नहीं है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। इन सभी के बीच में बेंगलुरु में पीजी एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। आइए आपको बताते हैं कि पीजी एसोसिएशन ने क्या आदेश दिया है।

PG Association ने क्या फैसला लिया?

बेंगलुरु में पीजी एसोसिएशन ने PG मालिकों को गैस बचाने की सलाह दी है और कुछ नियम तुरंत लागू भी किए हैं। PG Association की तरफ से जारी किए गए आदेश में लिखा है, ‘प्रिय PG मालिकों, मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण, LPG / कमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी गई है, जिससे गैस की कमी हो गई है। इस मामले में, PG एसोसिएशन कोर कमेटी ने नीचे दिए गए कुछ समय के लिए लेकिन जरूरी उपायों पर चर्चा की है और उनकी सलाह दी है।’ आइए आपको उन सलाहों के बारे में बताते हैं।

PG एसोसिएशन ने PG मालिकों को यह सलाह दी है कि वो सोमवार से शुक्रवार तक 2 बार खाना (लंच बॉक्स लेने के निर्देश) और शनिवार-रविवार को तीन बार खाना देने की सलाह दी है। इसी के साथ ऐसे आइटम जिन्हें बनाने में ज्यादा गैस इस्तेमाल होता है जैसे डोसा, पूरी, चपाती आदि को बनाने पर रोक लगाई है। इसके साथ ही खुद खाना बनाने वाली गैस की सुविधा को भी बंद करना होगा। इसके अलावा PG मालिकों को कहा गया है कि वो इलेक्ट्रिक राइस कुकर का यूज करें, विशेष तौर पर छोटे और मीडियम पीजी वाले जरूर करें। इसके साथ ही 20 लीटर का इलेक्ट्रिक राइस कुकर यूज करने की सलाह दी गई है क्योंकि इससे गैस पर निर्भरता कम हो जाएगा। इन सभी के अलावा यह भी सलाह दी गई है कि आस-पास के PG मिलकर खाना बनाए जिससे गैस का यूज कम हो सकता है।

कर्नाटक की चीफ सेक्रेटरी से मिले कई प्रतिनिधि

बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर की कमी का सामना कर रहे होटल एंड रेस्टोरेंट असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज कर्नाटक की चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को साझा किया और उन्हें बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दिए जाने से बेंगलुरु में होटल बंद हो रहे हैं। इसके साथ ही यह मांग की कि सप्लाई को पूरी तरह से रोकने की बजाय सीमित किया जाए हालांकि कर्नाटक सरकार से इस मांग पर उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। मीटिंग के बाद बैंगलुरु होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुब्रह्मण्य होल्ला ने कहा कि मुख्य चर्चा डोमेस्टिक गैस सप्लाई की वही लाइन बनाए रखने के बारे में थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। दूसरी बड़ी चर्चा इस बारे में थी कि कैंटीन और होटल जैसे दूसरे सरकारी संस्थानों को कैसे सपोर्ट किया जा रहा है और उन्हें कैसे मदद दी जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मगर होटल इंडस्ट्री के बारे में खास तौर पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई। हमने चीफ सेक्रेटरी से रिक्वेस्ट की कि वे होटल इंडस्ट्री के सामने आने वाले मुद्दों पर गौर करें और भारत सरकार के सामने कर्नाटक का सही रिप्रेजेंटेशन दें। हमने यह भी रिक्वेस्ट की है कि गैस सप्लाई का कम से कम डेढ़ परसेंट होटलों और उससे जुड़ी जगहों के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए दिया जाए।’

हैदराबाद में चूल्हे पर बन रहा खाना

इन सभी के अलावा हैदराबाद से भी एक ऐसा वीडियो सामने आया जो आपको हैरान कर देगा। आपको बता दें कि हैदराबाद में गैस संकट के बीच में एक प्रतिष्ठित पिस्ता हाउस की रसोई में अब लकड़ी पर खाना बन रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लकड़ी के चूल्हे पर बर्तन चढ़ा हुआ है और खाना बन रहा है।

ये भी पढ़ें-

LPG और तेल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं! 40 देशों से मिल रही सप्लाई, बुकिंग के ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *