रियलिटी शो से जन्मी सिंगर, संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए गाया पहला गाना और देश हो गया दीवाना, आज भी चलता है राज


shreya ghoshal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHREYAGHOSHAL
श्रेया घोषाल।

टीवी हो, बॉलीवुड या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री, मनोरंजन जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने हुनर से दुनिया को चौंका दिया था। सिंगिंग इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहीं श्रेया घोषाल भी इन्हीं सितारों में से एक हैं। श्रेया घोषाल एक ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने पहली बार मात्र 6 साल की उम्र में स्टेज पर पहली बार परफॉर्म किया था और सबको चौंका दिया था। यही नहीं, उन्होंने सिर्फ 18 की उम्र में ही वो कर दिखाया, जो कई सितारे सालों-साल की मेहनत के बाद भी हासिल नहीं कर पाते। श्रेया घोषाल ने 18 की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था। 3000 से ज्यादा गाने गा चुकीं श्रेया घोषाल का आज जन्मदिन है, इस मौके पर आपको म्यूजिक इंडस्ट्री की इस लीडिंग लेडी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

6 की उम्र में पहली बार स्टेज पर किया परफॉर्म

श्रेया घोषाल आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था, लेकिन उनका बचपन राजस्थान में गुजरा। सालों से सिंगिंग इंडस्ट्री में छाईं श्रेया घोषाल ने की पहली गुरु कोई और नहीं उनकी मां हैं। जी हां, श्रेया घोषाल के हिसाब से उनकी पहली गुरु उनकी मां हैं। श्रेया तब सिर्फ 6 साल की थीं, जब उन्होंने पहली बार स्टेज परफॉर्म किया था। श्रेया बचपन से ही सिंगर बनने के ख्वाब देखती आई थीं और वह तब महज चार साल की थीं, जब उन्होंने अपनी मां के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया था।

‘सा रे गा मा पा’ से मिली थी पहचान

श्रेया घोषाल ने बचपन से ही छोटे-मोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था, लेकिन एक सिंगर के तौर पर उन्हें रियेलिटी शो ने पहचान दी। उन्हें रियेलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के जरिए सबसे बड़ा ब्रेक मिला, जिसके बाद वह बस आगे बढ़ती रही और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खास बात तो ये है कि यही वो रियेलिटी शो था, जिसने श्रेया के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए और इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्ममेकर्स में से एक की फिल्म से अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत की।

श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने दिया ब्रेक

श्रेया घोषाल को बॉलीवुड में बतौर पहला प्लेबैक सिंगर पहला ब्रेक संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘देवदास’ में दिया था। इस दौरान श्रेया 16 साल की थीं। उन्हें ये ब्रेक ‘सा रे गा मा पा”देवदास’ के चलते मिला था। दरअसल, संजय लीला भंसाली की मां ये रियेलिटी शो खूब देखती थीं। शो के दौरान उन्हें श्रेया घोषाल की आवाज भंसाली की मां को बेहद पसंद आई और उन्होंने ही उन्हें उनकी फिल्म ‘देवदास’ में श्रेया को एक मौका देने की बात कही। भंसाली ने भी अपनी मां के कहने पर श्रेया घोषाल को ‘देवदास’ में गाने का मौका दिया। श्रेया ने ‘देवदास’ के पांच गाने गाए थे और ये सभी गाने सपरहिट साबित हुए।

ये भी पढ़ेंः न मेहंदी-न सिंदूर और न भारी-भरकम लहंगा, सुर्ख लाल साड़ी में गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, देखें पहली तस्वीर

‘फिर ब्लड टेस्ट हैं’, शोएब की बात सुन बैठ गया दीपिका कक्कड़ का दिल, नम हुई आंखें, बोलीं- डर लगता है

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *