
नील का किरदार निभाने वाले गिरिराज शुक्ला और नल का रोल निभाने वाले गिरीश सेठ।
रामानंद सागर की ‘रामायण’ के हर किरदार को आज भी दुनिया याद करती है। राम, सीता और हनुमान के अलावा कुछ ऐसे कलाकार भी थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से छोटे किरदारों को अमर बना दिया, लेकिन खुद ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए। इनमें ‘नल’ और ‘नील’ की भूमिका निभाने वाले गिरिराज शुक्ला और गिरीश सेठ प्रमुख हैं। इन दोनों ने ही समुद्र पर पुल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था, लेकिन ये अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं, ये कम ही लोग जानते हैं। इस शो को 39 साल पूरे हो गए हैं और ये किरदार आज भी लोगों पर गहरा प्रभाव डालते हैं।
कहां नील का किरदारनिभाने वाले गिरिराज शुक्ला?
नील का रोल निभाने वाले गिरिराज शुक्ला पंजाब के रहने वाले थे। उन्हें बचपन से एक्टिंग का बहुत शौक था, इसलिए वे काम की तलाश में मुंबई आ गए। शुरू में उनके पास न तो अच्छी पर्सनैलिटी थी और न ही अनुभव, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 1979 में उन्होंने थिएटर में एक्टिंग की ट्रेनिंद शुरू की, जहां उनकी दोस्ती एक्टर विजय काविश से हुई। विजय की मदद से उन्हें पहला काम मिला और फिर वे ‘विक्रम और बेताल’ का हिस्सा बने। यहीं से कहानी में यू-टर्न आया और फिर रामायण के लिए उनकी राह आसान हुई।

क्यों रहते हैं फिल्मों और शोज से दूर
रामानंद सागर और उनके परिवार से अच्छी पहचान होने के कारण उन्हें ‘रामायण’ में नील और रावण के बेटे प्रहस्थ का रोल मिला। आज भी गिरिराज एक्टिंग में सक्रिय हैं, लेकिन वे बहुत कम काम करते हैं। उनका कहना है कि वे महीने के 30 दिन काम नहीं करना चाहते, क्योंकि अगर ऐसा ही करना होता तो वे नौकरी कर लेते। वे अब केवल चुनिंदा कैरेक्टर रोल ही निभाते हैं, जो 4-5 दिन में पूरे हो जाएं। उन्होंने ‘बैरिस्टर बाबू’ जैसे शोज में भी काम किया है। फिलहाल अब उनका स्क्रीन प्रेजेंस पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है।
कहां नल का किरदारनिभाने वाले गिरिराज शुक्ला?
‘नल’ की भूमिका निभाने वाले गिरीश सेठ का जन्म वृंदावन में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई इंदौर में हुई। स्कूल के दिनों से ही उन्हें नाटकों में हिस्सा लेने का शौक था। जब वे मुंबई आए तो उन्हें ‘दर्पण’ और ‘विक्रम और बेताल’ जैसे शोज में काम मिला। इसके बाद उन्हें ‘रामायण’ में नल और गंधर्व दनु के रूप में चुना गया। एक दिलचस्प बात यह है कि गिरीश सेठ ने एक बार राजा दशरथ का किरदार भी निभाया था। दरअसल, एक दिन दशरथ का रोल करने वाले एक्टर बाल धुरी सेट पर नहीं आ सके। तब रामानंद सागर ने गिरीश से पूछा कि क्या वे यह रोल कर सकते हैं? गिरीश तैयार हो गए और उन्होंने उस सीन को बखूबी पूरा किया। आज गिरीश सेठ पूरी तरह बदल चुके हैं। वे अब एक योग गुरु हैं और लोगों को मेडिटेशन और विपश्यना सिखाते हैं। वे अपना जीवन समाज सेवा और अध्यात्म में बिता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति, जिसके लिए परिवार से की बगावत, 6 महीने पहले परवान चढ़ा प्यार
