
ताइवान में आया भूकंप
ताइवान के पूर्वी काउंटी हुआलियन के तट से कुछ ही दूरी पर गुरुवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग दहशत में आ गए और घर से बाहर निकलकर भागने लगे। ताइवान के मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल तो किसी खास नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप की तीव्रता को देखते हुए बड़ी तबाही की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
