नोएडा में गैस बुकिंग के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए नंबर, जानिए मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप के जरिए कैसे बुक करें सिलेंडर


Noida Gas- India TV Hindi
Image Source : X/@DMGBNAGA
नोएडा में गैस बुकिंग के लिए नंबर जारी किया गया है

पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के चलते कई देशों में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में ईंधन की कमी को लेकर आशंका जताई जा रही है। लोगों ने किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए एलपीजी सिलेंडर की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इस पैनिक बाइंग की वजह से गैस एजेंसी में लंबी लाइनें लगने लगी हैं। इस वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जरूरत होने पर भी उन्हें सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। ऐसे में नोएडा में प्रशासन ने सिलेंडर बुक करने के लिए कई नंबर जारी किए हैं।

गौतम बुद्ध नगर डीएम की तरफ से बताया गया है कि गैस सिलेंडर बुकिंग में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु, उपभोक्ता गैस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्ट बुकिंग विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि 7588888824 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करके भी पूरे नोएडा में सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

जिला अधिकारी कर रहे जांच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएम की तरफ से बताया गया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी व एलपीजी की अवैध रिफिलिंग पर अंकुश लगाने हेतु उप जिलाधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय, निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम मेधा रूपम ने कहा, “घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत सिलेंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु वितरण एजेंसियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपभोक्ता ना हो पैनिक, जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है स्टॉक।”

यह भी पढ़ें-

LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

क्या LPG गैस सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है? अधिकतर नहीं जानते होंगे सही जवाब

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *