How to Make Bhatura With Aata: गेहूं के आटे से बनाएं फूले फूले भटूरे, फटाफट नोट कर लें ये सीक्रेट रेसिपी


गेहूं के आटे से बनाएं फूले फूले भटूरे- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
गेहूं के आटे से बनाएं फूले फूले भटूरे

छोले भटूरे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। काने में ये जितना लाजवाब लगता है, सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक होता है। क्योंकि भटूरे को डीप फ्राई किया जाता है। इसके साथ ये मैदे से बना होता है जिससे सेहत को डबल नुकसान पहुंचता है। मैदा असल में गेहूं का ही एक रिफाइंड रूप होता है लेकिन प्रोसेसिंग के दौरान इससे सभी जरूरी पोषक तत्व निकल जाते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां बताने जा रहे हैं गेहूं के आटे से कैसे आप फूले फूले भटूरे बना सकते हैं। 

सामग्री

  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • सूजी : ¼ कप (इससे भटूरे कुरकुरे और फूले हुए रहते हैं)
  • दही: ½ कप 
  • चीनी: 1 छोटी चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा: ¼ छोटी चम्मच
  • तेल: 2 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए

बनाने की विधि

डो तैयार करें: एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी, नमक, चीनी और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। अब इसमें बीच में जगह बनाएं और दही व तेल डालें।

गूंथना: थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए एक नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रहे, आटा न तो बहुत सख्त हो और न ही बहुत ज्यादा गीला।

पटकना: आटे को 5-7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें और उसे पटक-पटक कर गूंथें। इससे आटे में ग्लूटेन बनेगा और भटूरे अच्छे से फूलेंगे।

रेस्ट दें: आटे की सतह पर थोड़ा तेल लगाकर इसे एक गीले कपड़े से ढक दें। इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर छोड़ दें।

बेलना: लोइयां बनाकर उन्हें हल्का तेल लगाकर बेलें। ध्यान रखें कि भटूरा न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा मोटा।

तलना: कढ़ाई में तेल को खूब गरम होने दें। भटूरे को तेल में डालें और कलछी से हल्का सा दबाएं। जैसे ही वह फूल जाए, उसे पलट दें और सुनहरा होने तक तलें।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *