Iran rejects Trump ceasefire claim, Strait of Hormuz control Iran, Iran USA tensions 2026 ईरान ने ट्रंप के ‘सीजफायर’ दावे को बताया झूठा, कहा- ‘हॉर्मुज का कंट्रोल अभी भी हमारे हाथ में’


दुबई: ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को झूठ करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान ने सीजफायर की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने बुधवार को कहा कि ट्रंप के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि ईरान की तरफ से सीजफायर की मांग की गई है।

‘ईरान ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की’

ईरान के अर्धसैनिक संगठन रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि हॉर्मुज जलसंधि ‘पूरी तरह से और निर्णायक रूप से हमारे नियंत्रण में है। इस जलसंधि को अमेरिका या किसी भी अन्य दुश्मन देश के लिए नहीं खोला जाएगा।’ रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने ट्रंप के बयान को हास्यास्पद बताया। बता दें कि ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि ईरान ने अमेरिका से सीजफायर की मांग की है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की इस मांग पर उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि इसके लिए पहले ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ खोलना होगा।

‘…तो अमेरिका ईरान पर बमबारी करता रहेगा’

ट्रंप ने कहा, ‘हमने उनसे कहा कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुला, तो अमेरिका ईरान पर बमबारी करता रहेगा। वहीं, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि हॉर्मुज जलसंधि उन देशों के लिए बंद रहेगी जो नए नियमों का पालन नहीं करेंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने भी अमेरिकी सरकार के साथ किसी भी कूटनीतिक समझौते की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच ‘शून्य भरोसा’ है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की बातों में ईमानदारी नहीं होती है और उनके साथ बातचीत का अनुभव कभी भी अच्छा नहीं रहा।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *