भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का मिला था टारगेट, कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी को कोर्ट में किया गया पेश; हुए चौंकाने वाले खुलासे


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने शनिवार को यूपी के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। इसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसकी एक दिन की रिमांड मिली है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकी रिजवान भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए काम कर रहा था। वह कुशीनगर में बम बनाने का सामान इकट्ठा कर रहा था। इसके अलावा वह ISIS के लिए युवाओं की भर्ती भी करता था। फिलहाल आतंकी से और अधिक पूछतााछ की जा रही है। 

आतंकी के निशाने पर थे कई धार्मिक स्थल

दरअसल, ISIS के जिस आतंकी को शनिवार को यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया, उसे रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। आतंकी रिजवान अहमद को कल ही कुशीनगर से पकड़ा गया था। वहीं स्पेशल सेल को कोर्ट से एक दिन की रिमांड मिली है। फिलहाल पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी के निशाने पर भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल थे। इतना ही नहीं उसे बम बनाने का पूरा तरीका सीरिया से वीडियो कॉल पर लिखवाया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस आतंकी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के बाद इसे पकड़ा गया है। 

ISIS के लिए करता था युवाओं की भर्ती

पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी रिजवान विदेश में मौजूद ISIS के हैंडलर से सोशल मीडिया के जरिये जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही वह यूपी के कुशीनगर में बम बनाने के सामान के अलावा बम असेंबल भी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि रिजवान को भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का टारगेट दिया गया था। इस काम को पूरा करने के लिए रिजवान को युवा लड़को की ISIS में भर्ती का टास्क भी सौंपा गया था। फिलहाल एक दिन की रिमांड में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

पिस्टल के दम पर शख्स ने जाम से निकलवाई गाड़ी, लखनऊ में खुलेआम गुंडागर्दी; VIDEO आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *