CSK vs RCB Weather Report: IPL 2026 में 5 अप्रैल को डबल हेडर का दिन है। दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले कुछ फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है। आपको बता दें कि चेन्नई इस सीजन दो मैच खेल चुकी है और वहां उन्हें हार का ही सामना करना पड़ा है। वहीं बेंगलुरु ने अभी तक एक मैच ही खेला है। उन्होंने वहां हैदराबाद को छह विकेट से हराया था। ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है।
RCB vs CSK मैच के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
AccuWeather के रिपोर्ट के मुताबिक 5 मार्च को बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वहां 5 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उसके बाद बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान लगभग 21–25°C के बीच रहेगा। वहीं इस दौरान अधिकतर समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वेदर फोरकास्ट के मुताबिक, ये साफ है कि बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
पिछले सीजन दोनों मैच में RCB को मिली थी जीत
आपको बता दें कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किए थे। RCB और CSK बीच आखिरी मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था। उस मुकाबले RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करके रोमांचक अंदाज में 2 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी RCB का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
RCB के बल्लेबाजों ने पहले मैच में की थी जबरदस्त बल्लेबाजी
RCB ने इस सीजन में अपना पहला मैच इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। वहां उन्होंने 15.4 ओवर में ही 200 रन का टारगेट चेज कर लिया था। ऐसे में उनकी टीम इस सीजन में उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। SRH के खिलाफ उस मैच में विराट कोहली ने 38 बॉल में नाबाद 69 रन बनाए थे। वहीं देवदत्त पडिकक्ल ने 26 गेंदों में 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब इस मुकाबले में उनकी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें
RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार
