अजित पवार की बारामती सीट नहीं रहेगी निर्विरोध, कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान


महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अब कांग्रेस ने इस सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान भी कर दिया है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजित पवार के सम्मान में इस सीट को निर्विरोध रखा जाएगा। हालांकि अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है और यह तय हो गया है कि बारामती सीट निर्विरोध नहीं रहेगी। इससे पहले आज ही सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को फोन करके उनसे निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

दरअसल, बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आकाश मोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। आकाश मोरे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश इकाई के सचिव हैं। आकाश मोरे का मुकाबला महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से होगा, जो अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार की प्लेन क्रैश में निधन के बाद से यह सीट खाली थी, जिसपर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आकाश मोरे पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से संबंध आते हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जो इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि है। 

खबर अपडेट की जा रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *