यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी मिसाइलें पोलैंड में गिरीं, 2 की मौत, आपातकालीन बैठक बुलाई गई Russian missiles fall in Poland during attack on Ukraine, 2 killed, emergency meeting called


रूस की कुछ मिसाइलें नाटो देश पोलैंड पर जा गिरीं, जिसके बाद सेना को मुस्तैद कर दिया गया है। - India TV Hindi News

Image Source : AP
रूस की कुछ मिसाइलें नाटो देश पोलैंड पर जा गिरीं, जिसके बाद सेना को मुस्तैद कर दिया गया है।

Russia-Ukraine War: रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों में फिर से मिसाइलें दागीं हैं। न्यूज़ एजेंसी AP के मुताबिक हमले में रूस की कुछ मिसाइलें नाटो देश पोलैंड में जा गिरी। जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के कीव, लीव, खार्किव, पोल्टावा, ओड़ेसा समेत कई शहरों पर 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थी। हमले के बाद पोलैंड ने अपनी सेना की टुकड़ी को मौके पर रवाना कर दिया है। अमेरिका ने कहा कि वह नाटो देश की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेगा। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टी भी कर दी है। पोलैंड सरकार ने स्थिति को देखते हुए आपातकालीन बैठक की।

रूस ने पोलैंड में गिरीं मिसाइलों से पल्ला झाड़ा 

इस अटैक के बाद पोलैंड ने अपनी मिलिट्री की तैयारियां बढ़ा दी हैं और सेना को सतर्क रहने का आदेश दिया है। पोलैंड ने कहा है कि वो इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस रॉकेट अटैक के बाद नाटो आर्टिकल लागू होता है या नहीं इसके लिए विचार विमर्श चल रहा है। हालांकि रूस ने पोलैंड में गिरी मिसाइलों से पल्ला झाड़ लिया है। रूस का कहना है कि पोलैंड में नुकसान की जो तस्वीरें आ रही हैं उनका रूसी हथियारों से कोई लेना देना नहीं है। 

रूस ने यूक्रेन पर फिर से हमले तेज किए

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव, पश्चिमी इलाके के शहर लीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव पर एक के बाद एक सौ से ज़्यादा मिसाइलें दागीं है। इन मिसाइलों का टारगेट यूक्रेन के पावर हाउस, बिजली सप्लाई के स्टेशन और सप्लाई लाइन्स थी। रूस के इस मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन के कई शहरों में अंधेरा छा गया। बिजली सप्लाई ठप हो गई। कीव में रूस की मिसाइलें रिहाइशी इमारतों पर जा गिरीं। हमले में तीन इमारत धाराशायी हो गईं। रूसी मिसाइल अटैक के चलते पूरे यूक्रेन में एयर अटैक के सायरन काफी देर तक बजते रहें।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *