Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame ayesha singh sai new pic caption make confuse fans may be she quit as gets Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सेट से वायरल हुआ सई का नया अवतार, कैप्शन देख कंफ्यूज हुए फैंस


Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin sai- India TV Hindi

Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN
Ayesha Singh

मशहूर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की फेमस एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई बनकर छा गई हैं। इन दिनों आयशा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज तो काफी क्यूट लगा, लेकिन उनके कैप्शन ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। 

आयशा सिंह अपनी तस्वीर में किसी कैफे में नजर आईं। मानो वह शूटिंग से ब्रेक लेकर सुकून के कुछ पल बिताने निकली हो। फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक स्वेटर में दिखीं, जिसमें उनका अंदाज काफी क्यूट लगा। आयशा सिंह फोटो में अलग-अलग एक्सप्रेशंस देती नजर आईं। किसी फोटो में जहां वह पाउट बनाती दिखीं तो वहीं कुछ फोटो में नाराज होते और हंसते नजर आईं। आयशा सिंह ने अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “खुशी, चिड़चिड़ापन। मस्ती की ओर वापस आ गई। ड्रामा से थक चुकी हूं।” आयशा सिंह के इस कैप्शन को देख लोग कंफ्यूज हो गए और यह अनुमान लगाने लगे कि कहीं एक्ट्रेस ‘गुम है किसी के प्यार में’ को अलविदा तो नहीं कह देंगी। 

आयशा सिंह की इन फोटो पर उनके को-स्टार सचिन श्रॉफ ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “पेश हैं आज के मेरे अलग-अलग एक्सप्रेशंस।” आयशा सिंह पोस्ट शेयर करते ही फैंस उनपर प्यार न लुटाने लगे। आयशा सिंह की वायरल तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। आयशा सिंह वायरल फोटो में सिद्धार्थ बोडके संग हंसी-मजाक करती नजर आईं। बता दें कि दोनों की ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: अनुपमा ने अनुज से किया प्रॉमिस, परितोष की वजह से घर वालों पर आई मुसीबत

आदिल खान ने किया शादी से इनकार! Rakhi Sawant का टूटा दिल, कहा- मेरे साथ ही…

बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘पठान’ का दिखेगा जलवा, किंग खान के नाम का बजेगा डंका

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *