बीजेपी का 43वां स्थापना दिवस आज, सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM l BJP 43rd foundation day PM Modi will address workers at 10 am party will run various campaigns across the country


Bharatiya Janata Party, Narendra Modi, BJP, BJP's 43rd Foundation Day- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
बीजेपी का 43वां स्थापना दिवस, सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी का यह 43वां स्थापना दिवस है। बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। शुरुआत में बीजेपी के मात्र 2 सांसद ही जीतकर लोकसभा पहुंचे थे लेकिन आज लोकसभा में बीजेपी के 303 लोकसभा सांसद हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने बताया कि 6 अप्रैल को सुबह 9:45 बजे, सभी कार्यकर्ता पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे। इसके साथ ही पार्टी पूरे देश में दीवार लेखन का भी कार्य करेगी। जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा स्वयं दिल्ली में एक बूथ पर जाकर दीवार लेखन का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल अर्थात डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती तक एक विशेष सप्ताह मानाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा की जाएगी।

नरेंद्र मोदी     Bharatiya Janata Party, Narendra Modi, BJP, BJP's 43rd Foundation Day

Image Source : FILE

बीजेपी

आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती देशभर में मनाएगी बीजेपी 

इसके साथ ही 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्मशती है, इस अवसर पर स्थान-स्थान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जन्मशती का कार्यक्रम 10 लाख 72 हजार से अधिक स्थानों पर पार्टी द्वारा किया जाएगा। 

 Bharatiya Janata Party, Narendra Modi, BJP, BJP's 43rd Foundation Day

Image Source : FILE

नरेंद्र मोदी

पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा – पीएम मोदी 

वहीं इससे पहले 28 मार्च को पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही  संगठन की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद हम अपनी पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाएंगे। यह यात्रा हमारे देश के लिए काम करने की यात्रा है। यह यात्रा हमारे विचार की यात्रा है। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है, ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है, ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम जनसंघ के रूप में जाने जाते थे तब हमारी पहचान एक छोटी पार्टी लेकिन बड़े सपने देखने वालों के रूप जाना जाता था।

Bharatiya Janata Party, Narendra Modi, BJP, BJP's 43rd Foundation Day

Image Source : FILE

नरेंद्र मोदी

कभी हमारे केवल 2 सांसद ही होते थे – नरेंद्र मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 43 वर्षों में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद कांग्रेस की हार हुई, लेकिन 1984 के बाद कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई और हमारा लगभग सफाया ही हो गया। इसके बाद भी हमने हार नहीं मानी। हम फिर से जनता के बीच में गए और हमने मेहनत की और आज उसका परिणाम क्या है यह हम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कभी हमारे केवल 2 ही सांसद हुआ करते थे और आज सदन में हमारा प्रचंड बहुमत है। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं। आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है।

ये भी पढ़ें – 

अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

हिंदू राष्ट्र के लिए आवाज बुलंद कर रहे बागेश्वर बाबा, हनुमान जयंती पर धाम में इकट्ठे होंगे लाखों भक्त 

https://www.youtube.com/watch?v=GHrFij2lu18

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *