Tihar jail 3 assistant superintendent including 8 staff suspended in gangster tillu tajpuriya murde गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, तिहाड़ के 3 जेल अधिकारी समेत 8 स्टाफ सस्पें


टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में जेल अधिकारियों पर कार्रवाई- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में जेल अधिकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में नया CCTV वीडियो आने के बाद जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने मामले में एक्शन लेते हुए 3 असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट समेत 8 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा 3 वार्डन पर डिपार्टमेंटल इन्क्वारी शुरू की गई है, इन्हें सस्पेंड नहीं किया गया, इनमें से एक डंडा लेकर गया भी था, लेकिन टिल्लू को बचा नहीं पाया था।

डीजी ने कल तमिलनाडु पुलिस के कमांडेंट से मीटिंग कर उन्हें कहा कि जितने तमिलनाडु पुलिस के लोग वहां थे और कुछ नहीं कर पाए, उनके खिलाफ क्या एक्शन लेना है जांच करके वो रिपोर्ट दे और एक्शन ले। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर मामले में आज एक नया CCTV वीडियो सामने आया। इसके बाद इन पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस के सामने ताजपुरिया पर अटैक किया जा रहा है।

पुलिसवालों के सामने टिल्लू ताजपुरिया पर हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलवार फिर से आते हैं और टिल्लू की बॉडी पर ताबड़तोड़ चाकुओं और सुआ से वार करते हैं। इस दौरान तिहाड़ के सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहते हैं। जेल के अंदर हमले के बाद टिल्लू ताजपुरिया को पहले पुलिसवाले घसीटते हुए लाते नजर आ रहे हैं और फिर पुलिस के सामने ही हमलावर गोदना शुरू कर देते हैं। तिहाड़ जेल के अंदर का ये वीडियो हैरान करने वाला है। हमले के बाद भी मारने की कोशिश की गई और पुलिस चुपचाप रही। 

हमले को लेकर अब तक दो सीटीटीवी वीडियो सामने आ चुके हैं। पहला वीडियो हमले का है। बैरक में घुसकर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया जाता है। ताबड़तोड़ कई वार से टिल्लू ताजपुरिया मौके पर ही लहूलुहान हो गया और अब दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉडी ले जाने के दौरान भी पुलिस के सामने हमला किया जा रहा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *