रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, यहां से एक क्लिक में देख सकते हैं परिणाम – RRB Railway Group D Result Direct link from here you can see result in one click


RRB Railway Group D Result Direct link- India TV Hindi News

Image Source : INDIA TV
Railway Group D Result

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार देश के लाखों युवाओं को है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे, जिन युवाओं ने इस भर्ती के लिए परीक्षा दी है, उनकी नजर अब आरआरबी पर टिकी हुई है। युवा चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द रेलवे बोर्ड RRB Group D Result 2022 अनाउंस कर दे, ताकि सिलेक्ट हुए लोगों के जीवन में सरकारी नौकरी की खुशी भर जाए। हालांकि, रेलवे बोर्ड की तरफ से अब तक इस रिजल्ट पर आधिकारिक कोई भी नोटिस नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट लिंक

आप इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट RRB Group D Result 2022 देख सकते हैं। लेकिन अगर आप स्टेप बाय स्टेप जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही RRB Group D Result खुल जाएगा। यहां अपने रोल नंबर के हिसाब से अपना रिजल्ट देखें।

RRB Group D Result में क्वालिफाइंग नंबर

जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, अब उनके दिमाग में जो सबसे बड़ा सवाल घूम रहा है, वह यह है कि आखिर इस परीक्षा में पास होने के लिए उनके कितने नंबर आने चाहिए। आपको बता दें अगर आपको इस परीक्षा में पास होना है तो आपके कम से कम निर्धारित न्यूनतम नंबरों से अधिक नंबर होने चाहिए। रेलवे बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ कैटेगरी वाइज आरआरबी ग्रुप डी न्यूनतम नंबरों की एक लिस्ट जारी की है जिसे देख कर आप समझ सकते हैं कि आपको कम से कम कितने नंबर लाने हैं।

इस नोटिफिकेशन में साफ-साफ लिखा है कि जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम अंक होंगे, पेपर के कुल अंकों का 40 फीसदी। वहीं EWS कैटेगरी के लिए भी न्यूनतम अंक होंगे, पेपर के कुल अंकों का 40 फीसदी। जबकि,  OBC कैटेगरी के लिए न्यूनतम अंक होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी। वहीं SC और ST कैटेगरी के लिए न्यूनतम अंक होंगे, पेपर के कुल अंकों का 30 फीसदी।

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Sarkari Naukri News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *