Under construction bridge collapses Nalanda Vena police station area some feared trapped under debris


नालंदा में...- India TV Hindi News

Image Source : एएनआई
नालंदा में निर्माणाधीन पुल गिरा

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना वेना थाना क्षेत्र में हुई है जहां अंडरकंस्ट्रक्शन ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल को भेजा गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर के घायल होने की खबर है। 

BDO लक्ष्मण कुमार ने बताया कि भागन बिगहा चौक के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। यह बख्तियारपुर-रजौली सड़क निर्माण का हिस्सा है। इसी दौरान ओवर ब्रिज का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

हादसे की सूचना मिलते ही वेना पुलिस स्टेशन और भागन बिगहा पुलिस थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि हादसे के बाद ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी घटनास्थल से भाग खड़े हुए। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बीम को क्रेन के माध्यम से ऊपर चढ़ाया जा रहा था। तभी बीम अनियंत्रित होकर गिर गया। लोगों का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।

https://www.youtube.com/watch?v=W27SmcCd-eM

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *