रणथंभौर में बर्थडे मनाएंगी सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका भी पहुंचे, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं


Sonia Gandhi- India TV Hindi

Image Source : FILE
Sonia Gandhi

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपना 76वां जन्मदिन राजस्थान के रणथंभौर में मनाएंगी। वे चार दिन के दौरे पर राजस्थान आई हैं। उनका जन्मदिन मनाने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी राजस्थान में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल होंगी।

सोनिया गांधी पार्टी सांसदों की बैठक की अध्यक्षता करने वाली थीं और कुछ सांसदों को संदेश भी दिया गया था कि वह बैठक में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम समय में योजना में बदलाव किया गया और वो राजस्थान दौरे पर निकल गईं। प्रियंका गांधी भी राजस्थान पहुंच गईं हैं। भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को कार्यक्रम छोटा था। यात्री सिर्फ सुबह ही चले। शाम को यात्रा को विराम दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को विराम दिन है। गुरुवार को ही बूंदी से राहुल गांधी रणथंभौर के लिए रवाना हो गए। 

रणथंभौर के इस शानदार रिसॉर्ट में है गांधी परिवार

गांधी परिवार रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास एक शानदार रिसॉर्ट सुजान शेर बाग में रह रहा है। इससे पहले जयपुर से सोनिया गांधी गुरुवार को हेलिकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंची। उसके कुछ घंटे बाद ही राहुल और प्रियंका भी मां के पास रिसॉर्ट पहुंच गए।

हो सकती है चुनाव परिणामों पर चर्चा

सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ संभवतः प्रियंका भी 10 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगी, जो महिला प्रतिभागियों के लिए आरक्षित एक दिन है। चूंकि सोनिया गांधी और राहुल व प्रियंका सभी एकसाथ हैं, इसलिए पूरी संभावना है कि हाल ही में संपन्न हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव व आगामी राजस्थान चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली बंपर जीत के बाद आगे के लिए मंथन भी ​किया जा सकता है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राजस्थान सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *