एकता कपूर ने सेलिब्रेट की फिल्म ‘Freddy’ की सफलता/Ekta Kapoor celebrates the success of the film Freddy kartik aaryan and other stars attend the film success party


freddy- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
एकता कपूर ने सेलिब्रेट की फिल्म ‘Freddy’ की सफलता

बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan अपनी मजेदार फिल्मों के लिए मशहूर हैं। कार्तिक फिलहाल अपनी फिल्म ‘फ्रेडी’ के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। आने वाले समय में भी कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें फिल्म ‘हेरा फेरी’ के अगले पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ का नाम भी शामिल है। Kartik Aaryan फिल्म ‘फ्रेडी’ की सफलता और दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता के साथ भारत में सबसे भरोसेमंद अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। हाल ही में एकता आर कपूर ने ‘फ्रेडी’ की शानदार सफलता के लिए मुंबई में एक पार्टी होस्ट की। 

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ का ट्रेलर रिलीज, जबरन पकड़कर कराया जाता है ऐसा काम

एकता कपूर द्वारा अपने बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत निर्मित इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे है। ‘फ्रेडी’ एकता की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है, फिल्म हर तरफ से दर्शकों का भरपूर  प्यार हासिल कर रही है।

ekta

Image Source : TWITTER

एकता कपूर पार्टी

कंटेंट क्वीन के नाम से फेमस एकता ने हमेशा ही लोगों के साथ मिलकर जश्न मनाती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी की मेजबानी की जिसमें फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ इंडस्ट्री के उनके दोस्त पर फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए।

ekta kapoor

Image Source : TWITTER

कार्तिक आर्यन

Moving In With Malaika: आखिर मालइका की किस बात पर नोरा को आया गुस्सा, बीच में छोड़ा शो

फिल्म की कास्ट के साथ-साथ परिवार और करीबी दोस्तों से सजी फिल्म की सक्सेस बैश में कार्तिक आर्यन, अलाया एफ, मौनी रॉय, रमेश तौरानी, मधु मंटेना, शशांक घोष, राजेश कृष्णन, आशुतोष गोवारिकर, नीलम कोठारी, समीर सोनी, अयंका बोस, मुकेश भट्ट, विशेष भट्ट, मुकेश छाबड़ा, मुराद खेतानी, रिधि डोगरा, अनीता हसनंदानी, रिधिमा पंडित, मुश्ताक शेख और बालाजी मोशन पिक्चर्स की सीओओ भाविनी सेठ सब मौजूद थे।

मक्का में उमराह करने के बाद मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान! जानिए क्या है वजह?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *