नोएडा में नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में लड़की का प्रेमी भी शामिल


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
सांकेतिक तस्वीर

नोएडा: कासना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गयी है। इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कासना के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। 

अगवा कर रेप करने का आरोप

युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। 

न्यायिक हिरासत में आरोपी

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। 

Latest Uttar Pradesh News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Uttar Pradesh News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *