Nityanand Rai attack on Mahagathbandhan said The people of Bihar will soon break the illusion of the leaders Nitish Kumar ‘महागठबंधन के नेताओं के भ्रम को बिहार की जनता जल्द ही तोड़ेगी’- नित्यानंद राय


केंद्रीय गृह राज्य...- India TV Hindi

Image Source : FILE
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

बिहार में RJD समेत छह दलों की मदद से सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा ‘महागठबंधन’ सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, खासतौर पर कानून व्यवस्था के सवाल पर। बिहार की मौजूदा स्थिति पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “बिहार जंगल राज की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए महागठबंधन के नेता जिम्मेदार हैं। बिहार में हत्या, दुष्कर्म, डकैती आम बात है। लोग बिहार के वर्तमान शासकों से नाराज हैं। लोग उन्हें अगले चुनाव में जवाब देंगे।”

‘बिहार की जनता जल्द ही महागठबंधन के नेताओं का भ्रम तोड़ देगी’ 

महागठबंधन के नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनावों में 5 सीटों के भीतर भाजपा को समेटने के दावे पर राय ने कहा, “जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा उन्हें ऐसी स्थिति में ले जाएगी जहां वे दोबारा चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। महागठबंधन के नेता लंबे समय तक इस भ्रम में नहीं रहें। बिहार की जनता जल्द ही इस भ्रम को तोड़ देगी। जो लोग जंगलराज के खिलाफ थे, वे उनके साथ चले गए और बिहार में सरकार चला रहे हैं।”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

Image Source : FILE

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

‘नीतीश कुमार की यात्राओं से फर्क नहीं पड़ता’ 

नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा पर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पिछले 17 साल से बिहार में शासन कर रहे हैं और वे हर साल यात्राएं करते हैं। ऐसी यात्राओं से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है कि वह कैसे सरकार चला रहे हैं।” राय ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब एनडीए सत्ता में थी, तब बिहार विकास के पथ पर था।

‘जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तब विकास हो रहा था’ 

उन्होंने कहा, “जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे, तब यहां विकास हो रहा था। सड़कें और रेलवे लाइनें बनीं, ग्रामीण इलाकों में लोगों को 24 घंटे बिजली दी गई। ये सब भाजपा के कारण हुआ। केंद्र सरकार ने बिहार को आगे बढ़ाया है। विकास कार्यक्रमों में सहायता दी। बिहार में जो भी विकास हुआ है, सब नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हुआ है। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र में थी, तब बिहार में चार लेन की सड़कों का निर्माण हुआ था।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *